फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   अवैध संबंध के चलते पत्नी की हत्या का आरोप

अवैध संबंध के चलते पत्नी की हत्या का आरोप

Mon, 25 Sep 2017 12:07 AM IST
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
अवैध संबंध के चलते पत्नी की हत्या का आरोप
आजमगढ़। अहरौला थाना क्षेत्र के बनकरनपुर गांव निवासी मुखनाथ यादव ने शनिवार को सिधारी थाने में हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव निवासी अपने दामाद रविंद्र यादव और उसके परिवार के रामनयन यादव को आरोपित किया है। उसका आरोप है कि अवैध संबंध के चलते आरोपियों ने उसकी बेटी की 17 सितंबर को हत्या कर दिया।
विज्ञापन

पीड़ित मुखनाथ यादव के मुताबिक वह अपनी बेटी साधना यादव की शादी अंबेडकर नगर जिले के जैतपुर थाने के रामगढ़ गांव निवासी रविंद्र यादव के साथ किया था। इस दौरान साधना दो बच्चों की मां बनी थी। रविंद्र यादव अपनी पत्नी साधना के साथ डीएम आवास के पीछे अपने मकान में रहता था। मुखनाथ का आरोप है कि रविंद्र का संबंध एक दूसरी महिला से था। जिसका साधना अक्सर विरोध किया करती थी। साधना के इसी विरोध से परेशान होकर आरोपीगण उसे मारपीटकर प्रताड़ित करते थे। इसी के चलते 17 सिंतबर की रात आरोपियों ने साधना की हत्या कर दिया और लाश लेकर अपने गांव चले गए। वहीं उसका पोस्टमार्टम आदि कराया गया। घटनास्थल सिधारी थाना क्षेत्र में होने की वजह से शनिवार को मुखनाथ ने सिधारी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक सिधारी सरिता सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच वह स्वयं कर रही हैं। जांच पड़ताल के लिए साधना की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आदि मंगवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed