फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   शिक्षक को दी जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की लगाई गुहार

शिक्षक को दी जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की लगाई गुहार

Wed, 19 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक को दी जान से मारने की धमकी, सुरक्षा की लगाई गुहार
आजमगढ़ । शहर के राहुल नगर मुहल्ले के रहने वाले प्रमोद कुमार यादव ने जान से मारने की मिली धमकी के बाद पुलिस से परिवार सहित स्वयं के जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है। पीड़ित शिक्षक प्रमोद कुमार यादव जिले के लालगंज शिक्षा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डोमनपुर पर बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत हैं और परिवार के साथ वाराणसी के लहरतारा में रहते हैं। दो जुलाई से 18 जुलाई तक वे मेडिकल लीव पर रहे। साथ ही उनकी पत्नी की भी तबियत काफी खराब है और लखनऊ में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि बीते 16 जुलाई को लगभग सवा तीन बजे उनके मोबाइल अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन रिसीव करने पर भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा, साथ ही यह भी कहा कि तुम जहां नौकरी कर रहे हो, वहां से भाग जाओ नहीं तो तुम्हारी हत्या करा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना डायल 100 को दी। वहां से उन्हें कहा गया कि शिकायत पुलिस प्रो. सेल पर पोस्ट करें। तब उन्होंने पुलिस प्रो. सेल आजमगढ़ को अपनी शिकायत पोस्ट कर दी। साथ ही जिलाधिकारी से आवास गए। वहां मौजूद कर्मचारियों ने कहा कि पूरी घटना की जानकारी वाटसअप पर दें। इस पर तत्काल घटना के बाबत जिलाधिकारी के वाट्सअप दी। इसी बीच धमकी देने वाले का दुबारा फोन आया और फिर वही बातें दोहराई गई। उन्होंने इससे पूरा परिवार डरा-सहमा है। उन्होंने प्रशासन से परिवार के साथ स्वयं के जान-माल के सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed