फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   पेड़ पर चढ़े युवक की करेंट लगने से मौत

पेड़ पर चढ़े युवक की करेंट लगने से मौत

Thu, 17 May 2018 11:56 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
पेड़ पर चढ़े युवक की करेंट लगने से मौत
रानी की सराय (आजमगढ़)। सर्किट हाउस के पास गुरुवार की सुबह लकड़ी तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़े युवक की करेंट लगने से मौत हो गई। उसकी लाश करीब ढाई घंटे तक पेड़ पर लटकी रही। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया।
विज्ञापन

अनिल मुसहर (40) पुत्र दीपचंद रानी की सराय थाना क्षेत्र के तमौली गांव का निवासी था। गुरुवार को पेड़ से लकड़ी तोड़ने के लिए सर्किट हाउस के पास सड़क के किनारे लगे जंगली पेड़ पर चढ़ा हुआ था। पेड़ से सटा हुआ हाईटेंशन तार गुजरा है। लकड़ी तोड़ते समय अनिल हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया और वहीं पर उसकी मौत हो गई। कुछ देर बार लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस पहुंची। विद्युत उपकेंद्र में फोन कर बिजली कटवाई। इसके बाद उसकी लाश को पेड़ से नीचे उतारा गया। इस दौरान करीब ढाई घंटे तक युवक की लाश पेड़ पर ही लटकी रही। अनिल दो बच्चों का पिता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed