{"_id":"5c7ac79bbdec22094a2c9316","slug":"121551550363-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुआ चाकू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाटघाट। रौनापार थाना क्षेत्र के चिलबिलीदान चिलबिली गांव के सिवान में छह नवंबर को गोरखपुर जिले के गगहा थाना क्षेत्र की रहने वाली सपना सिंह चंद की हत्याकर फेंकी हुई लाश के मामले में मुख्य आरोपी अकिल अजहर शेख उर्फ विकन को रौनापार थाने की पुलिस कोर्ट के आदेश पर रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और सपना चंद का आधार कार्ड गन्ने के खेत से बरामद हुआ। चाकू और आधार कार्ड मिलने के बाद पुलिस आरोपी विकन को जेल के अधिकारियों को सौंप दिया। एसओ रौनापार दिनेश चंद्र पाठक ने बताया कि सपना की हत्या में चालक सहित दो लोग गिरफ्तार कर लिए गए थे। जबकि अजहर शेख उर्फ विकन फरार था। वह देवरिया कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया था। कोर्ट से विकन को रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और सपना का आधार कार्ड आदि बरामद कर उसे पुन: जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।