फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   नागमणि खरीदने के लिए छाप रहे थे नोट

नागमणि खरीदने के लिए छाप रहे थे नोट

Fri, 15 Feb 2019 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:58 AM IST
विज्ञापन
नागमणि खरीदने के लिए छाप रहे थे नोट
आजमगढ़। 3.43 लाख रुपये के जाली नोट के साथ गिरफ्तार हुए दो आरोपियों ने पूछताछ के दौरान यह खुलासा किया कि नागमणि खरीदने के लिए वो जाली नोट छाप रहे थे। सऊदी में बैठे एक व्यक्ति से इनका 15 लाख रुपये में सौदा हुआ था। तभी से यह लोग फर्जी तरीके से रात को अपनी दुकान बंद कर नोट छापने का काम कर रहे थे। दोनों आरोपियों को यह उम्मीद थी कि नागमणि पाने के बाद वह रातों रात अमीर हो जाएंगे। मणि की शक्ति के चलते इन्हें कोई पकड़ भी नहीं पाएगा।
विज्ञापन

सरायमीर थाना क्षेत्र के नंदाव बाजार निवासी शुभम यादव को करीब तीन माह पहले 2500 रुपये के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया था। तभी से पुलिस उस पर नजर गड़ाए हुए थी। बुधवार की शाम को मुखबिर के जरिये सूचना मिलने पर पुलिस ने नंदाव बाजार निवासी नैयर आलम उर्फ लड्डू और निजामाबाद थाने के निकामुद्दीनपुर गांव निवासी रविंद्र मौर्या को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अमीर बनने के लिए इन्हें नागमणि की तलाश थी। सऊदी में बैठे एक व्यक्ति ने 15 लाख रुपये के बदले में नागमणि देने की बात कही। आरोपियों ने बताया कि सौदा तय होने के बाद रुपये इकट्ठा करने के लिए फर्जी तरीके से नोट छापना शुरू कर दिया। नैयर आलम के मुताबिक यह लोग बीते तीन माह से लगातार रात के समय ही दुकान बंद कर नोट छापने का काम कर रहे थे। प्रभारी निरीक्षक सरायमीर विजय प्रताप सिंह ने बताया कि इन आरोपियों से हुई पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने अपनी आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। उस व्यक्ति का भी पता लगाया जा रहा है जिसने इन्हें नागमणि देने की बात कही है।
विज्ञापन

पेशेवर अपराधी है नैयर आलम
आजमगढ़। क्राइम ब्रांच के स्वाट टीम प्रभारी अश्वनी कुमार पांडेय ने बताया कि नकली नोट के साथ गिरफ्तार आरोपी नैय्यर आलम उर्फ लड्डू पेशवर अपराधी है। इससे पूर्व इसने बरदह थाना क्षेत्र के गोठाव गांव के पास एक व्यक्ति की हत्या कर उसकी राइफल लूट ली थी। जबकि कई को गोली मारकर रुपये लूटने सहित अन्य आपराधिक गतिविधियों में उसकी संलिप्तता रही है। नैयर के खिलाफ विभिन्न थानों में लूट, हत्या, हत्या के प्रयास सहित अन्य आपराधिक मामलों को नौ से अधिक मुकदमे हैं। रविंद्र मौर्या के आपराधिक रिकार्ड को खंगाला जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed