फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   गैस गोदाम से 1.50 लाख रुपये की लूट

गैस गोदाम से 1.50 लाख रुपये की लूट

Wed, 14 Nov 2018 11:48 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
गैस गोदाम से 1.50 लाख रुपये की लूट
मार्टीनगंज। जहानागंज थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के पास मंगलवार को दिन दहाड़े गैस गोदाम से हुई लूट की गुत्थी अभी सुलझ भी नहीं पाई कि दूसरे दिन बुधवार दोपहर तीन बाइक सवार सात बदमाशों ने दीदारगंज थाना क्षेत्र के मार्टीनगंज बाजार के पास गैस गोदाम से 1.50 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दे दिया। दहशत फैलाने के लिए बदमाशों ने कई राउंड हवा में गोलियां भी चलाईं। घटना के समय गोदाम पर एजेंसी मालिक सहित अन्य कई लोग मौजूद रहे लेकिन सभी बदमाशों के हाथ में असलहा होने की वजह से कोई विरोध नहीं कर सका। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। दीदारगंज थाना क्षेत्र के वनगांव निवासी अशोक यादव की मार्टीनगंज बाजार के पास मां अष्टभुजी 24 एचपी गैस एजेंसी स्थित है। कुछ दूर पर गोदाम भी है। बुधवार को दिन में करीब तीन बजे गोदाम मालिक अशोक यादव के अलावा दीदारगंज थाने के भादो गांव निवासी मैनेजर रामू राजभर के अलावा काम करने वाले मदन मोहन, अनिल आदि लोग मौजूद थे। यह लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। तभी तीन बाइक पर सवार सात बदमाश वहां पहुंचे। सभी मुंह बांधे हुए थे। बदमाशों ने पहुंचते ही पहले हवा में दो राउंड गोलियां चलाईं। इसके बाद सभी को असलहा दिखाते हुए जेब की तलाशी लेते हुए 1.50 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। भागते समय बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए दोबारा कई राउंड गोलियां चलाईं। ताबड़तोड़ गोली चलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब तक लोग कुछ समझ पाते कि बदमाश फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर एसओ दीदारगंज राजकुमार सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए। अभी तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। अभी मंगलवार को ही एक बाइक सवार तीन बदमाश जहानागंज थाने के रामपुर गांव के पास दुलारी इंडेन गैस एजेंसी से 3.41 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। पुलिस इन दोनों लूटों की गुत्थी सुलझाने में उलझी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed