फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आरोपियों की अब तक नहीं हो सकी पहचान

आरोपियों की अब तक नहीं हो सकी पहचान

Fri, 24 Aug 2018 12:16 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
आरोपियों की अब तक नहीं हो सकी पहचान
मेंहनगर। थाना क्षेत्र के खरगपुर गांव निवासी किसान अनिल सिंह की बेटी सुधा सिंह (24) को मंगलवार की रात घर के पास टहलते समय रात साढ़े आठ बजे बदमाशों की गोली से घायल सुधा का अभी भी वाराणसी के बीएचयू में इलाज चल रहा। घटना के तीसरे दिन गुरुवार को हालत में सुधार बताया गया। उधर घटना के बाद से ही पुलिस आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुटी हुई है। अब तक कोई सफलता नहीं मिल सकी है। बता दें कि खरगपुर गांव निवासी सुधा सिंह मंगलवार की रात साढ़े आठ बजे घर के पास खरिहानी की तरफ जाने वाले मार्ग पर टहल रही थी। तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाश उधर से गुजरे और सुधा को गोली मार दी। बाएं हाथ में गोली लगने से सुधा घायल हो गई। तभी से उसका वाराणसी में इलाज चल रहा। उधर गांव की बेटी को बगैर किसी रंजिश के बदमाशों द्वारा गोली मार देने की घटना से गांव के लोग भय और दहशत में हैं। उनका कहना है कि बदमाश इतना बेखौफ हो गए हैं कि राह चलते लोगों को गोली मार दे रहे हैं। सीओ लालगंज सच्चिदानंद ने बताया कि घटना स्थल सहित आसपास के क्षेत्रों के मोबाइल का लोकेशन लेने के लिए सीडीआर मंगाया गया है। पुलिस अपने स्तर से आरोपियों की पहचान करने के प्रयास में जुटी है। संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed