{"_id":"5b22b71f4f1c1bf56e8b8060","slug":"111529001759-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमांड पर आए आरोपी ने उगला राज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रिमांड पर आए आरोपी ने उगला राज
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज बाजार में नहर पर स्थित पूजा गैस एजेंसी के मालिक भूपेंद्र यादव की हत्या में शामिल गिरफ्तार एक आरोपी को पुलिस बुधवार को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या से पूर्व जिस बाइक से बदमाशों में रेकी की थी उसे बरामद कर लिया गया। बाइक आरोपी ने अपने घर के पीछे झाड़ी में छिपाकर रखी थी। पुलिस फरार अन्य दोनों बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। जगह-जगह दबिश दी जा रही है।
जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र के सतमेसरा गांव निवासी भूपेंद्र यादव की लालगंज बाजार में नहर पर गैस एजेंसी का आफिस था। आठ अप्रैल की शाम चार बजे एक बाइक पर सवार तीन बदमाश लूटने के इरादे से पहुंचे। असफल होने पर भूपेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी मेंहनगर थाने के गंजोर गांव निवासी जितेंद्र चौहान को आसाम से गिरफ्तार किया जबकि इसी गांव का राकेश पासी और प्रमोद यादव अभी भी फरार हैं। बुधवार को कोतवाल देवगांव रुपेश सिंह ने कोर्ट के आदेश पर जितेंद्र को रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इस दौरान उसकी निशानदेही पर घटना से पहले बदमाशों ने जिस बाइक से रेकी किया। वह बाइक जितेंद्र के घर के पीछे से बरामद हुई। जितेंद्र ने बताया कि घटना को अंजाम देने से करीब पांच घंटे पहले तीनों ने इसी बाइक से रेकी किया था। एसपीसिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही सफलता मिलने की उम्मीद है।