फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Congressmen open front against petro price hike

कांग्रेसियों ने पेट्रो मूल्य वृद्धि के खिलाफ मोर्चा खोला

Sat, 04 Jul 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Congressmen open front against petro price hike
पवई ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से शनिवार को ब्लाक स्तर पर मंहगाई विरोधी अभियान चलाते हुए धरना-प्रदर्शन किया गया। संबंधित अधिकारियों को माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया। पल्हनी ब्लाक पर जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह के निर्देश पर ब्लाक अध्यक्ष प्रमोद यादव ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन प्रभारी खंड विकास अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा कि देश में मंहगाई पर अंकुश लगाने की मांग कर रहा है। डीजल पेट्रोल के बढ़े मूल्यों से किसान परेशान है। किसानों का सिंचाई का समय चल रहा है और पेट्रोल डीजल के बेतहासा वृद्धि से जनता की जेब ढ़ीली हो रही है। कांग्रेसजन जनता के हित की लड़ाई लड़ते हुए इसका पूरजोर विरोध करते हैं और बढ़े मूल्यों को वापस लेने की मांग करते है। ज्ञापन सौंपने वालां मुन्नू मौर्य, शीला भारती, सलमा फारूक अब्बासी, मंतराज यादव, प्रदीप यादव, संजू यादव, रामवृक्ष राम, जितेन्द्र कुमार आदि मौजूद रहे। कटानी बाजार संवाददात ने बताया कि महाराजगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधानसभा प्रत्याशी दिनेश यादव और विपिन पाठक के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित बीडीओ को सौंपा। पांच मार्च के बाद से पेट्रोल-डीजल के दामों में की गई सभी प्रकार की वृद्धि को तत्काल वापस लेनी की मांग की। डॉ. सुरेश यादव, रविकांत त्रिपाठी, डॉ. गिरीश कुमार यादव, संतोष सिंह, वसीम अहमद थे। कोयलसा में कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष जितेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में विरोध-प्रदर्शन जुलूस निकालकर किया गया। कहा कि भाजपा सरकार किसान व मजदूर विरोधी है। बीडीओ अखिलेश मिश्रा को ज्ञापन दिया। शैलेन्द्र सिंह ,वीरेन्द्र, यदुनाथ, समीम, जितेन्द्र, अखिलेश कुमार चौबे, सुनील सैनी, लक्ष्मी चौबे थे। तहबरपुर में भी काग्रेसियों ने ब्लाक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। पूर्णमासी राम प्रजापति, रविशंकर पाण्डेय, आशुतोष रजत, मदन लाल यादव, रीता भारती, सुभाष शर्मा, पंकज कुमार, मनोज कुमार, महेशचन्द श्रीवास्तव, अब्दुलरहमान मौजूद रहे। अतरौलिया में यदुनाथ सिंह अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षता में राष्ट्रपति के नाम पत्र बीडीओ को सौंप कर विरोध जताया। चन्द्र प्रकाश, जितेंद्र मिश्रा, संजय सिंह, अशोक सिंह, भानु प्रताप सिंह, वीरेंद्र तिवारी, राजेन्द्र, दीपक ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

वहीं पवई कस्बे में शनिवार को कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डीजल और पेट्रोल की बढ़ी हुई कीमतों और बिजली आपूर्ति को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया। खंड विकास अधिकारी कार्यालय पर ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह ने किया। इस मौके पर अद्याप्रसाद सिंह, सुनील मिश्र, सूरज विशवकर्मा, वीरेंद्र यादव, दद्दन सिंह, राजमणि, जगदीश यादव, संदीप गुप्ता, लोकेंद्र मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed