फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Candidates will reach the centers by scanning the QR code, the district is divided into two zones and 14 sectors

Azamgarh News: क्यूआर कोड स्कैन करके केंद्रों तक पहुंचेंगे परीक्षार्थी, दो जोन और 14 सेक्टर में बंटा जिला

Sun, 07 Jun 2026 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Candidates will reach the centers by scanning the QR code, the district is divided into two zones and 14 sectors
परीक्षा केंद्रों को जाने वाले मार्ग का स्कैनर लगाता पुलिस कर्मी।
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश पुलिस में आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिले को दो जोन और 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। परीक्षा केंद्रों तक परीक्षार्थियों को पहुंचाने के लिए हर चौराहे और तिराहे पर स्कैनर लगाए जाएंगे। परीक्षार्थी इसे स्कैन करके परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकेंगे। पुलिस भर्ती परीक्षा आठ, नौ और 10 जून को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में संपन्न कराई जाएगी। प्रत्येक पाली में 6,432 अभ्यर्थी शामिल होंगे। इस प्रकार तीन दिनों में कुल 38,592 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की निगरानी के लिए प्रत्येक केंद्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा छह आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट और 14 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी नामित किए गए हैं, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में तत्काल व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक केंद्र व्यवस्थापक और एक सहायक केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा संचालन में सहयोग के लिए प्रत्येक केंद्र पर दो-दो परीक्षा सहायकों की भी व्यवस्था की गई है। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए 310 कक्ष निरीक्षक, 310 सहायक कक्ष निरीक्षक तथा 68 आरक्षित कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो इसके लिए पुलिस प्रशासन की ओर से इस बार विशेष व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक यातायात संजय श्रीवास्तव ने बताया कि इस पर हर चौराहे और तिराहे पर क्यू आर कोड लगाए जाएंगे। जिसे स्कैन करते ही परीक्षार्थियों को उनके सेंटर का रास्ता मिल जाएगा। इससे केंद्रों तक उन्हें पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed