फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BSA angry on the low attendance of children

Azamgarh News: बच्चों की कम उपस्थिति पर बीएसए नाराज

Thu, 06 Jul 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
BSA angry on the low attendance of children
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर कुमार ने बुधवार को शिक्षा क्षेत्र के कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान बच्चों कम उपस्थिति पर वह नाराज हुए। अभिभावकों से मिलकर बच्चों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। इंग्लिश मीडियम विद्यालय के निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित मिले। लेकिन बच्चों की उपस्थिति कम मिलने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापकों से कहा कि वह अभिभावकों से व्यक्तिगत रूप से मिले और बच्चों को आने के लिए प्रेरित करें। इसके बाद वह पूर्व जूनियर माध्यमिक विद्यालय पहुंचे। यहां भी बच्चों की उपस्थिति कम मिली। प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया कि बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति तय करें। एमडीएम में शुद्धता बरतने की बात कही। वह बच्चों से मिले और पठन-पाठन के बारे में जानकारी ली। इसके बाद वह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में पहुंचे। वहां प्रधानाध्यापक को सख्त निर्देश दिया कि अगली बार विद्यालय के निरीक्षण में किसी भी प्रकार की खामियां नहीं मिलनी चाहिए, खामियां मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed