फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   'Blood in the game FIR

‘खून’ में खेल प्राथमिकी दर्ज

Sun, 15 Feb 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 15 Feb 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
'Blood in the game FIR
ब्लड बैंक  के आसपास मंडराते दलाल मरीज के लिए खून लेने आए तीमारदारों को फांसकर निम्न गुणवत्ता का खून महंगे दाम पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन


मरीजों को भरोसा दिलाने के लिए ब्लड बैंक के फर्जी कागजात भी बना दिए जा रहे हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा होने पर सीएमओ ने शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

नगर के सिधारी मुहल्ला स्थित सरोज नर्सिंग होम में लालचंद नामक एक मरीज भर्ती है। उसके शरीर में रक्त की मात्रा कम होने पर 8 फरवरी को इलाज कर रहे डाक्टर पंकज जायसवाल ने शहर के जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक से लाया गया खून चढ़ाया था।
विज्ञापन


शनिवार को मरीज को पुन: खून की जरूरत पड़ी तो लालचंद के घरवालों से एक यूनिट खून और लाने को कहा। परिवारवाले खून लेकर आए।

चढ़ाने से पहले डाक्टर ने ब्लड से संबंधित कागजात देखे तो उन्हें गड़बड़ी का शक हुआ। उन्होंने ब्लड बैंक फोन किया तो पता चला कि इस खून का कोई रिकार्ड वहां नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


डाक्टर ने तत्काल इस मामले की जानकारी सीएमओ को दी। मौके पर पहुंचे सीएमओ ने खून की जांच कराई तो उसमें हीमोग्लोबिन की मात्रा काफी कम मिली।

ब्लड बैंक के कागजात भी फर्जी मिले। इसके बाद सीएमओ ने शहर कोतवाली में अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई। बता दें कि जिले में सिर्फ एक ही पंजीकृत ब्लड बैंक है जो जिला अस्पताल में है।


शहर कोतवाल सारंगधर द्विवेदी ने बताया कि  तहरीर मिलने के बाद अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed