फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP supporter won the condition of 50 thousand for Yogi to become CM

भाजपा समर्थक ने जीती 50 हजार की शर्त: सपा समर्थक से लगाई थी योगी के सीएम बनने की बाजी, मिठाई बनवाकर गांव में बंटवाया 

Sun, 27 Mar 2022 08:02 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 08:02 PM IST
सार

परिणाम आने के बाद अतुल सिंह शर्त जीत गए। योगी आदित्यनाथ फिर मुख्यमंत्री बने। सोमेश ने शर्त के मुताबिक अतुल को 50 हजार रुपये दे दिए। अतुल ने बताया कि वह गोरखनाथ मंदिर में भी शर्त के पैसे दान करेंगे।

विज्ञापन
BJP supporter won the condition of 50 thousand for Yogi to become CM
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

विस्तार

आजमगढ़ के सगड़ी तहसील क्षेत्र के नरहन खास गांव निवासी भाजपा के एक समर्थक ने दाउदपुर गांव निवासी सपा समर्थक से 50 हजार की शर्त लगाई थी कि विधानसभा चुनाव के बाद योगी आदित्यनाथ ही मुख्यमंत्री बनेंगे। शर्त जीतने के बाद भाजपा समर्थक ने जीती धनराशि से गांव में मिठाई बंटवाई।

विज्ञापन


सगड़ी तहसील क्षेत्र के नरहन खास गांव निवासी भाजपा समर्थक अतुल सिंह ने दाऊदपुर गांव के प्रधान राधादेवी के प्रतिनिधि और सपा समर्थक सोमेश यादव से शर्त लगाई थी। शर्त थी कि यदि योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने तो सोमेश 50 हजार रुपये अतुल को देंगे।
विज्ञापन


यदि योगी सीएम नहीं बने तो अतुल 50 हजार रुपये सोमेश को देंगे। परिणाम आने के बाद अतुल सिंह शर्त जीत गए। योगी आदित्यनाथ फिर मुख्यमंत्री बने। सोमेश ने शर्त के मुताबिक अतुल को 50 हजार रुपये दे दिए। अतुल ने मिठाई बनवाकर पूरे गांव में बंटवाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

BJP supporter won the condition of 50 thousand for Yogi to become CM
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

अतुल ने बताया कि वह कुछ पैसे गरीबों में बांटेंगे। गोरखनाथ मंदिर में भी शर्त के पैसे दान करेंगे। श्रवण सिंह, प्रदीप विश्वकर्मा, विजय चौहान, राजेंद्र सिंह व अरविंद सिंह आदि की उपस्थिति में सोमेश यादव से शर्त लगाई गई थी। उन्होंने सबके सामने शर्त के पैसे अतुल सिंह को दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed