{"_id":"600c684e8ebc3e32f057f338","slug":"bjp-formulated-strategy-for-three-tier-panchayat-elections-azamgarh-news-vns5708455127","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भाजपा ने बनाई रणनीति
विज्ञापन
अहरौला। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर शनिवार को अहरौला ब्लाक परिसर में अतरौलिया विधानसभा के पंचायत चुनाव प्रभारी व पीसीएफ के प्रदेश चेयरमैन बाल्मीकि त्रिपाठी के नेतृत्व में बैठक हुई। जिसमें आगामी पंचायत चुनाव में पार्टी को सफल बनाने को लेकर रणनीति तैयार की गई।
बाल्मीकि त्रिपाठी ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता हमारी रीढ़ हैं। इनकी बदौलत आज प्रदेश और केंद्र में हमारी सरकारें हैं और हम कार्यकर्ताओं के बल पर ही आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने का कार्य करेंगे। प्रधानी से लेकर क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी को चुनाव में उतारेंगे और हमारे कार्यकर्ता अपने संघर्ष और मेहनत के बल पर पंचायत चुनाव पर 90 प्रतिशत सीटों पर भाजपा का झंडा फहराएंगे। 2022 में विधानसभा के चुनाव में हम प्रदेश में 350 प्लस की सरकार बनाएंगे। हमारी सरकार किसानों, नौजवानों, विकलांगों के लिए योजनाएं चला रही है। माफिया गुंडे या तो सलाखों के अंदर हैं या तो प्रदेश के बाहर हैं। पंचायत प्रकोष्ठ गोरखपुर के क्षेत्रीय संयोजक रमाकांत मिश्रा ने कहा कि हम पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी और पदाधिकारी गंभीर हैं। हम इस चुनाव में पूरे जी-जान से संघर्ष में लगे और भारी सफलता हासिल करें।प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कोविड-19 की वैक्सीन को भाजपा की वैक्सिन कहते हैं। यह देश के वैज्ञानिकों का भारी अपमान है और उन्हें तो जनता इंजेक्शन लगाएगी। जैसे 2017 में लगाया था वैसे 2022 में भी उन्हें इंजेक्शन लगाएगी तब उन्हें पता चलेगा। इस मौके पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन जय प्रकाश पांडेय, विधानसभा के प्रत्याशी रहे कन्हैया निषाद, उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, चंद्रजीत तिवारी, अभिषेक सिंह बाबी, रवींद्र सिंह बबलू, नरेंद्र सिंह, राकेश सिंह, रामनाथ सिंह आदि उपस्थित थे।