फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   BJP became the world's largest party due to the hard work of workers

कार्यकर्ताओं की मेहनत से भाजपा बनी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी

Fri, 11 Sep 2020 06:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
BJP became the world's largest party due to the hard work of workers
आजमगढ़। भाजपा सदर के सेक्टर प्रभारियों और सेक्टर संयोजकों का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुक्रवार को हुआ। मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। कहा कि भारतीय जनता पार्टी दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। इसके पीछे हमारे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं की मेहनत है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक समय था जब हम कश्मीर में तिरंगा फहराने गये थे। आज कश्मीर के लोग ही तिरंगे को अपने सीने से लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35 ए को समाप्त कर दिया गया। कोरोना वैश्विक महामारी में पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस संकटकाल में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प लिया। तीन लाख करोड़ रूपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है। हम निर्यात को बढ़ावा देंगे और आयात को कम करने का कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने प्रवासियों को हर संभव सुविधा देने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू, विनोद उपाध्याय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed