{"_id":"239e492910608611d93d8d736673688b","slug":"bdc-members-commotion-in-hraya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरैया में बीडीसी सदस्यों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरैया में बीडीसी सदस्यों का हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया ब्लॉक मुख्यालय पर गुरुवार को परिचय पत्र बनाने में धांधली की बात कह निर्दल ब्लॉक प्रमुख प्रत्याशी और उनके समर्थित सदस्य हंगामा करने लगे। इसी बीच अंगरक्षकों के साथ सपा विधायक के ब्लॉक भवन में जाने को लेकर सभी और नाराज हो गए। जमकर नारेबाजी करने लगे। हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसी बीच सूचना पर पहुंचे एसओ ने विधायक को बाहर निकाला और उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाकर शांत कराया।
हरैया ब्लॉक का प्रमुख पद अनुसूचित महिला के लिए आरक्षित है। सपा के बैनर तले भोलवा देवी मैदान में हैं। निर्दल के रूप में दुलारी देवी हैं। गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र से विजयी 100 बीडीसी सदस्यों को पहचान पत्र वितरित किया जा रहा था। इस दौरान परिसर में दोनों पक्ष के समर्थक जुटे थे।
तभी दुलारी देवी के समर्थकों ने ब्लॉक कर्मचारियों पर परिचय पत्र बांटने मे धांधली का आरोप लगाया। इसी बीच सगड़ी क्षेत्र के सपा विधायक अभयनरायन सिंह पटेल समर्थकों के साथ ब्लॉक पर पहुंचे। बताया जाता है विधायक गाड़ी से उतरे और सीधे ब्लॉक भवन में चले गए। इसके बाद गैर सपाजन हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
विधायक और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी शुरू कर दी। इससे ब्लॉक परिसर का माहौल तनावपूर्ण हो गया। नौबत हाथापाई की हो गई। किसी ने सूचना पुलिस को दी। रौनापार थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्र मय फोर्स पहुंचे। पहले विधायक से वार्ता कर वापस भेजा। हंगामा करने वालों ने धांधली के साथ ही आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप विधायक लगाया। साथ ही अंगरक्षकों के साथ असलहे के प्रदर्शन का भी।
थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। साथ ही समझाबुझाकर लोगों को ब्लॉक परिसर से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष ने ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों को ताकीद किया कि वे अब से ब्लॉक परिसर में सिर्फ बीडीसी सदस्यों को ही प्रवेश देंगे। दूसरी तरफ विधायक अभय नरायन पटेल ने बताया कि विरोधी गलत आरोप लगा रहे हैं। पत्नी बीडीसी सदस्य है, उसके साथ पहचान पत्र दिलाने गया था।