फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   snatched 40 thousand at the gate

बैंक के गेट पर बदमाशों ने छीन लिए 40 हजार

Wed, 18 May 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /आजमगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला /आजमगढ़ Updated Wed, 18 May 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार में स्थित यूनियन बैंक से 40 हजार रुपये निकालकर बाहर निकल रहे युवक से बदमाशों ने रुपया छीन लिया। लोगों की सतर्कता से एक बदमाश को पकड़ लिया गया। जबकि दूसरा रुपये लेकर भाग गया। पुलिस दबोचे गए बदमाश को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन



गंभीरपुर थाने के बरसवा गांव निवासी चुन्नीलाल का खाता ठेकमा बाजार में स्थित यूनियन बैंक में है। घर बनाने के लिए रुपये की आवश्यकता पड़ने पर चुन्नीलाल सोमवार को ठेकमा बाजार पहुंचा। बैंक से 40 हजार रुपये निकाला और एक थैले में रखकर चल दिया। जैसे ही वह बैंक गेट के बाहर निकला कि घात लगाए एक बदमाश ने थैला छीनकर दूसरे को थमा दिया। चुन्नीलाल के शोर मचाने पर वहां भीड़ जुट गई। लोग दौड़ाकर एक बदमाश को पकड़ लिया। दूसरा रुपये लेकर फरार हो गया। बदमाश की लोगों ने धुनाई कर पुलिस को सूचना दी। ठेकमा पुलिस चौकी के सिपाही उसे हिरासत में लेकर चौकी चले गए। सीओ लालगंज एसपी तोमर ने बताया कि युवक से पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस को कोई ठोस सफलता हाथ नहीं लगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed