{"_id":"69180d923afbf518b105e64b","slug":"azamgarh-police-suspended-licenses-of-13-arms-holders-involved-in-criminal-activities-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 13 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निलंबित, कई आपराधिक गतिविधियों में पाए गए थे संलिप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ पुलिस की कार्रवाई: 13 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निलंबित, कई आपराधिक गतिविधियों में पाए गए थे संलिप्त
Sat, 15 Nov 2025 10:50 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 15 Nov 2025 10:50 AM IST
सार
Azamgarh News: आजमगढ़ में 13 शस्त्र धारकों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जिन लोगों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, वे आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : freepic
विस्तार
आजमगढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था और लोकशांति बनाए रखने के लिए सख्त कार्रवाई की है। जिले के 13 शस्त्र लाइसेंस धारकों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। ये सभी व्यक्ति विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त पाए गए थे, जिनके विरुद्ध कई मुकदमे दर्ज हैं और जिनकी वजह से जनपद में भय व असुरक्षा की स्थिति पैदा हो रही थी।
विज्ञापन
एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई इस कार्रवाई के साथ अब तक कुल 29 शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए जा चुके हैं।
इन के शस्त्र लाइसेंस किए गए हैं निलंबित
जयराम यादव निवासी बम्हौर (लक्षनपुरा) थाना मुबारकपुर, मदन यादव निवासी मोहब्बतपुर (रौजा), थाना मुबारकपुर, अब्दुल समद निवासी इब्राहिमपुर, थाना मुबारकपुर, मनोज कुमार यादव निवासी गण्डी, थाना फूलपुर, मनोज सिंह निवासी पाही जमीन पाही, थाना मुबारकपुर, मुहम्मद आजम निवासी भावारायपुर पट्टी टण्डन राय, थाना बिलरियागंज, इरफान अहमद निवासी पुरानुरम फूलपुर, थाना फूलपुर, जिलेदार यादव निवासी बैसर संसारपुर, थाना निजामाबाद, मनोज कुमार यादव निवासी गण्डी, थाना फूलपुर, राहुल सिंह निवासी पाही जमीन पाही, थाना मुबारकपुर, राम सेवक चौहान निवासी आलमपुर, थाना अहरौला, राम सुरेश निवासी गोसड़ी, थाना दीदारगंज और सत्यप्रकाश राय निवासी कोइलारी, थाना जहानागंज शामिल हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; बाल दिवस: म्यूजिकल चेयर में वैभवी गुप्ता, सुई-धागा दौड़ में सोनम को पहला स्थान; अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह
विज्ञापन
एसपी डॉ. अनिल कुमार ने कहा कि जनपद में अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्तियों की गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखी जा रही है। जिन व्यक्तियों के पास शस्त्र रखना जनसुरक्षा के लिए खतरा है, उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।