फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Children Day Vaibhavi wins first place in Musical Chair Sonam wins first place in Needle Thread Race

बाल दिवस: म्यूजिकल चेयर में वैभवी गुप्ता, सुई-धागा दौड़ में सोनम को पहला स्थान; अभिभावकों ने बढ़ाया उत्साह

Sat, 15 Nov 2025 05:40 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 15 Nov 2025 05:40 AM IST
सार

Bal Diwas: बाल दिवस के अवसर पर वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। बच्चों ने खेलों में शानदार प्रदर्शन किया। इसमें अभिभावकों और शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

विज्ञापन
Children Day Vaibhavi wins first place in Musical Chair Sonam wins first place in Needle Thread Race
बाल दिवस। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Varanasi News: पूर्वोत्तर रेलवे लहरतारा के मिनी स्टेडियम में बाल दिवस पर मंडल कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों, रेलवे काॅलोनी में स्थित पूर्वोत्तर रेलवे जूनियर स्कूल के बच्चों और पूर्वोत्तर रेलवे भारत स्काउट एंड गाइड्स जिला संघ से जुड़े बच्चों ने बढ़चढ़कर भागीदारी की। 

विज्ञापन


इस दौरान दौड़, म्यूजिकल चेयर, सुई-धागा दौड़ सहित अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वालों को पुरस्कृत किया गया। इसमें म्यूजिकल चेयर में वैभवी गुप्ता, सुई-धागा दौड़ में सोनम ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्वोत्तर रेलवे के डीआरएम आशीष जैन ने झंडारोहण कर किया। 
विज्ञापन


100 मीटर दौड़ में शिवम गुप्ता व अनुष्का पांडेय प्रथम रहीं। 50 मीटर की दौड़ में शाहबाज न उनान्चल सोनकर प्रथम रहीं। बाधा दौड़ (बोरा दौड़) में आकाश और अनुष्का अव्वल रहीं। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में मुख्य हित निरीक्षक योगेश्वर मल्ल, सत्यप्रकाश, शिवेन्द्र सिंह, जितेन्द्र श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बरियासनपुर स्थित डॉ. शशिकांत सिंह पीजी कॉलेज में बाल दिवस पर दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता हुई। खेल प्रतियोगिता के प्रथम दिन रेस बैडमिंटन, रस्सा कसी, किक बाल, पेपर कटिंग, खो खो, म्यूजिकल चेयर, बैडमिंटन, स्किपिंग रोप, वैलेंसिंग द लेमन आन द स्पून, थ्रो बॉल इन बॉस्केट, रस्साकशी आदि खेलों का आयोजन हुआ। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया। संचालन डॉ. राहुल सिंह ने किया। 

बाल मेले में बच्चों ने की खूब मस्ती
गणेश शिशु वाटिका विद्यालय में बाल दिवस पर बच्चों ने खूब मस्ती की। बच्चों ने नैना जैन, अनीता अग्रवाल, शिवानी सिंह, शालिनी चौबे और बिंदु सिंह के निर्देशन में अनेक स्टाॅल लगाए। प्रधानाचार्या अर्चना श्रीवास्तव की देखरेख में लगे कार्यक्रम में अभिभावकों ने स्टॉलों में खाने-पीने के अनेक व्यंजन और मनोरंजक खेलों का लुत्फ उठाया। मारवाड़ी युवा मंच की अन्नपूर्णा शाखा ने बच्चों को उपहार दिए। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. माधव जनार्दन रटाटे, अध्यक्ष रामराज सिंह यादव, कोषाध्यक्ष नरसिंह तैलंग, संतोष सोलापुरकर आदि मौजूद रहे। 

वहीं बाल विद्यालय माध्यमिक स्कूल डोमरी में बाल दिवस मना। विद्यालय के निदेशक मुकुल पांडेय व प्रधानाचार्या नीता त्रिपाठी ने पं. नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण किया। बच्चों ने संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति दी। इसी तरह गोलगड्डा स्थित द स्काॅलर्स होम विद्यालय में बच्चों ने बाल दिवस मनाया। अध्यक्षता नीतू सिंह व निदेशक बीरभद्र सिंह ने की। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश ने बच्चों को उनके अधिकारों के बारे में बताया। 

सीएचएस के साउथ कैंपस में लगे 25 स्टॉल
बीएचयू के बरकछा साउथ कैंपस स्थित सेंट्रल हिंदू स्कूल (सीएचएस) में बाल दिवस पर आयोजित बाल मेले में 25 स्टॉल लगाए गए। इनमें कई तरह के व्यंजन गेम जोन ने लोगों को काफी आकर्षित किया। शुभारंभ आचार्य प्रभारी प्रो. विनोद कुमार मिश्र ने किया और प्राचार्य डॉ. स्वाति अग्रवाल भी मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed