फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Azamgarh News: 15 years ago, where the wife had hanged herself, the husband ended his life, what is the matter

आजमगढ़ न्यूज: 15 साल पहले जहां पत्नी ने लगाई थी फांसी वहीं पति ने खत्म की अपनी जीवन लीला, क्या है मामला?

Tue, 19 Sep 2023 12:41 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 19 Sep 2023 12:41 PM IST
सार

पवई थाना के बसही गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह पुत्र रामनाथ सिंह फूलपुर कोतवाली के बिलारमऊ कटार बाजार में हार्डवेयर की दुकान एवं रिहायसी मकान बनवाकर रहते थे। सोमवार की रात शैलेन्द्र सिंह ने अपने मकान की छत में लगी कुंडी में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। 15 वर्ष पहले उसकी पत्नी ने भी इसी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।

विज्ञापन
Azamgarh News: 15 years ago, where the wife had hanged herself, the husband ended his life, what is the matter
रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फूलपुर तहसील के बिलारमऊ कटार में सोमवार की रात एक दुकानदार ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फूलपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। 

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- स्कूल में अलग अंदाज में दिखे सीएम योगी: बच्चों से पूछा- 'माता पिता की याद तो नहीं आती, खाना ठीक से मिलता है'
विज्ञापन

पवई थाना के बसही गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह पुत्र रामनाथ सिंह फूलपुर कोतवाली के बिलारमऊ कटार बाजार में हार्डवेयर की दुकान एवं रिहायसी मकान बनवाकर रहते थे। सोमवार की रात शैलेन्द्र सिंह ने अपने मकान की छत में लगी कुंडी में रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। 15 वर्ष पहले उसकी पत्नी ने भी इसी मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पत्नी के मरने के बाद से ही शैलेन्द्र विक्षिप्त रहने लगे थे। मृतक के पिता रामनाथ सिंह के हार्डवेयर दुकान चलाकर परिवार जनों की परवरिश करते हैं। पुत्र की मौत से पिता रामनाथ पर पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक शैलेन्द्र के पास दो बेटियां एवं एक बेटा हैं। बड़ी बेटी की शादी हो गयी है। बेटा बैभव 19 और एक बेटी पढ़ रही है। मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। फूलपुर पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल फूलपुर गजानन्द चौबे का कहना है कि मृतक शैलेन्द्र के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम में भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed