फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Chief Minister Yogi Adityanath asked the children of Atal Vidyalaya - 'Don't you miss your parents

स्कूल में अलग अंदाज में दिखे सीएम योगी: बच्चों से पूछा- 'माता पिता की याद तो नहीं आती, खाना ठीक से मिलता है'

Tue, 19 Sep 2023 09:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 19 Sep 2023 09:03 AM IST
सार

सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जब अटल आवासीय विद्यालय पहुंचे तो हर क्लास में बच्चे उनके स्वागत में तैयार मिले। बच्चों ने तालियां बजाकर सीएम का स्वागत किया। सीएम ने बच्चों से जब पूछा कि कहां घर है तो किसी ने गाजीपुर तो किसी ने बनारस का नाम लिया। उन्होंने कुछ बच्चों से उनके नाम भी पूछे।

विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath asked the children of Atal Vidyalaya - 'Don't you miss your parents
स्कूल में अलग अंदाज में दिखे सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अटल विद्यालय के बच्चों के बीच एक अभिभावक की भूमिका में उनके मन को टटोला और नसीहत भी दी। जब बच्चों को चॉकलेट देने लगे तो उन्होंने कहा ज्यादा चॉकलेट नहीं खाना चाहिए, यह नुकसान करता है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- तस्वीरों में काशी के पंच विनायक: कहीं है त्रिनेत्र प्रतिमा तो कहीं पिता से पहले पुत्र को किया जाता है प्रणाम

विज्ञापन

सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ जब अटल आवासीय विद्यालय पहुंचे तो हर क्लास में बच्चे उनके स्वागत में तैयार मिले। बच्चों ने तालियां बजाकर सीएम का स्वागत किया। सीएम ने बच्चों से जब पूछा कि कहां घर है तो किसी ने गाजीपुर तो किसी ने बनारस का नाम लिया। उन्होंने कुछ बच्चों से उनके नाम भी पूछे। कुछ छोटे बच्चों से सीएम ने पूछा कि आप लोगों को माता-पिता की याद तो नहीं आती है? यहां पर किसी को कोई दिक्कत तो नहीं है? उन्होंने बच्चों से पूछा कि आप लोग पढ़ाई मेहनत से तो कर रहे हो ना? खाना ठीक से मिलता है, कम तो नहीं मिलता है। बच्चों ने सीएम के सारे सवालों के सकारात्मक जवाब दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Chief Minister Yogi Adityanath asked the children of Atal Vidyalaya - 'Don't you miss your parents
बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री ने श्री काशी विश्वनाथ का विधि विधान से पूजन किया। उन्होंने मंदिर परिसर में उपस्थित दर्शनार्थियों का अभिवादन स्वीकार किया। दर्शनार्थियों ने हर-हर महादेव का घोष किया। मुख्यमंत्री के आगमन पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के अध्यक्ष के प्रो. नागेंद्र पांडेय, ट्रस्टी वेंकटरमन, पंडित दीपक मालवीय, नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री को अंग वस्त्र रुद्राक्ष की माला और प्रसाद भेंट किया। इस मौके पर पर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, एसडीएम शंभू शरण, विशेष कार्य अधिकारी उमेश सिंह उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed