फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Attachment of the houses of three who committed fraud of Rs. 63 lakhs

Azamgarh News: 63 लाख की धोखाधड़ी करने वाले तीन के घर की कुर्की

Mon, 26 Feb 2024 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Feb 2024 01:09 AM IST
विज्ञापन
Attachment of the houses of three who committed fraud of Rs. 63 lakhs
कंधरपुर थाने में दर्ज 63 लाख के धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहे तीन अभियुक्तों के शहर कोतवाली अंतर्गत जालंधरी मुहल्ला स्थित घर पर कुर्की कोर्ट के आदेश पर की गई। वहीं एसपी अनुराग आर्य ने फरार चल रहे तीनों अभियुक्तों पर 420-420 रुपये के इनाम की भी घोषणा किया।
विज्ञापन

कंधरापुर थाना के मधुबन गांव निवासी रूद्रांश राय ने 27 जुलाई 2023 को तहरीर दी कि शहर कोतवाली के जालंधरी मुहल्ला निवासी अब्दुल गफ्फार, अब्दुल सलाम, शहंशाह, अब्दुल कुद्दुस व अंजुम आरा ने एक जमीन का बैनामे के नाम पर उसके 63 लाख रख रुपये लिया। पैसा लेने के बाद उक्त लोगों ने बैनामा से इनकार कर दिया। जब वह बैनामे का दबाव बनाने लगा, तो उक्त लोगों ने उसे जानमाल की धमकी देने के साथ ही मारपीट पर आमादा हो गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। दो आरोपियों अब्दुल कुद्दुम व अंजुम आरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, तो वहीं अब्दुल गफ्फार, अब्दुल सलाम व शहंशाह फरार चल रहे थे। कोर्ट के आदेश पर इन तीनों के खिलाफ बीते छह जनवरी को पुलिस ने 82 की कार्रवाई करते हुए नोटिस चस्पा किया। इस नोटिस के बाद भी तीनों हाजिर नहीं हुए। जिस पर कोर्ट के आदेश पर रविवार को कंधरापुर थाना पुलिस ने शहर कोतवाली के जालंधरी मुहल्ला स्थित तीनों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई किया। एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रविवार को कंधरापुर थाना पुलिस ने फरार आरोपियों के घर पर कुर्की की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed