फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Appearance talent in painting workshop

पेंटिंग कार्यशाला में दिखाई प्रतिभा

Sun, 03 Sep 2017 11:48 PM IST
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला
आजमगढ़/ ब्यूरो, अमर उजाला Updated Sun, 03 Sep 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
हरिऔध नगर स्थित फाइन आर्ट सेंटर में आयोजित अंब्रेला पेंटिंग कार्यशाला में महिला कलाकारों ने अपनी कलाकृतियों में रंग भरा। रंग भरने के बाद तैयार छतरी अपनी अलग ही कहानी बयां कर रही है।  
विज्ञापन

19 अगस्त से 10 सितंबर तक चलने वाली इस कार्यशाला में अलग-अलग छतरियों पर कलाकारों द्वारा कलाकृतियां बनाई जा रही हैं। जनपद में इस तरह की कार्यशाला पहली बार आयोजित की गई है। सावन में तैयार हो रही हर छतरी अपनी अलग कहानी बयां कह रही है। हिंदी के वर्णमाला के अनुरूप प्रतिभागी अपनी कलाकृतियों पर दृश्य अंकित कर रहे हैं। साक्षी पांडे द्वारा क से कृष्ण की पेंटिंग, सुरभि अग्रवाल द्वारा ख से खरगोश, अंकिता सिन्हा द्वारा ग से गंगा के घाटों को बनाया जा रहा है। हिंदी की पूरी वर्णमाला क से लेकर ज्ञ पर कलाकारों की अलग-अलग थीम है। ज्ञ से ज्ञान के प्रकाश को पेंटिंग माध्यम से फैलाने की कोशिश कलाकार कर रहे हैं। इस कार्यशाला में 33 महिला और तीन बाल कलाकार अपनी कृतियों को निर्मित कर रहे हैं। फाइन आर्ट  सेंटर की निदेशिका डा. लीना मिश्रा ने बताया  कि इस कार्यशाला में छतरियां ही कैनवास हैं जिन पर कलाकार अपनी सृजन क्षमता प्रदर्शित कर रहे हैं। हिंदी वर्णमाला पर केंद्रित इस कार्यशाला का उद्देश्य कला के साथ-साथ हिंदी के प्रति प्रेम को प्रदर्शित    करना है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed