फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Agency owner robbed of 70 thousand

एजेंसी मालिक से 70 हजार की लूट

Thu, 04 Feb 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 04 Feb 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Agency owner robbed of 70 thousand
गंभीरपुर थाना क्षेत्र के सिघड़ा गांव के पास बुधवार की दोपहर बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े एजेंसी मालिक को तमंचे से भयभीत कर 70 हजार रुपये लूट लिए और तमंचे के बट से गाड़ी का शीशा फोड़ दिया। बदमाश जौनपुर जिले की तरफ फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना गंभीरपुर थाने पर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन



बरदह थाना क्षेत्र के ठेकमा बाजार निवासी संतोष जायसवाल पुत्र जिंदलाल पतंजलि योग समिति का एजेंट है। वह कंपनी का सामान आसपास के बाजार में सप्लाई करता है। बुधवार को दिन में एक बजे के करीब कारोबारी अपने चालक रामकिशुन के साथ पिकअप वाहन से माल सप्लाई कर लौट रहा था।
विज्ञापन



आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सिंघड़ा गांव के पास बने ब्रेकर पर पिकअप की गति धीमी हुई। तभी पीछे से बाइक पर आए दो बदमाशों ने तमंचा लहराते हुए चालक से गाड़ी रोकने को कहा। चालक ने गाड़ी नहीं रोकी तो बदमाशों ने रफ्तार तेज कर तमंचे के बट से प्रहार कर पिकअप का शीशा तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालक रामकिसुन की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। इसके बाद कारोबारी संतोष से तगादे के 70 हजार रुपये लूट कर भाग निकले। एसओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed