फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Administration's efforts failed, CM's program postponed

Azamgarh News: प्रशासन की कसरत हुई फेल, टला सीएम का कार्यक्रम

Wed, 13 Dec 2023 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Dec 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Administration's efforts failed, CM's program postponed
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को आजमगढ़ जिले में आने वाले थे। उनके संभावित दौरे काे लेकर दिनभर तैयारियां चलीं। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य समेत अन्य अधिकारी तय कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किए। दिनभर चली कसरत शाम को फेल हो गई। मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना ने बताया कि सीएम के आने का कार्यक्रम टल गया है। अब आजमगढ़ आने का संशोधित कार्यक्रम बाद में जारी होगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही ''विकसित भारत संकल्प यात्रा'' अभियान में शामिल होने के लिए बुधवार को जहानागंज ब्लाॅक के अकबेलपुर गांव में आने वाले थे। इसके साथ ही वह आजमबांध गांव में जनसभा होनी थी। जिले में तैयारियों जोरों पर चल रही थी। डीएम विशाल भारद्वाज व पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किए। डीएम व एसपी अकबेलरपुर गांव के साथ ही महाराजा सुहेलदेव राज्य विश्व विद्यालय का भी निरीक्षण किया। वहीं प्रशासन की ओर से रूट डायवर्जन की सूचना भी घोषित कर दिया था। तैयारियां लगभग अंतिम चरण में थी। देर शाम सूचना मिली कि सीएम की व्यस्तता अधिक होने के कारण वह नहीं आ सकेंगे। उनका कार्यक्रम अग्रिम सूचना तक टाल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed