फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा

Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Wed, 03 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। जिला अस्पताल में भर्ती मरीज की उपचार के दौरान मंगलवार की रात साढ़े सात बजे के करीब मौत होने पर, उसके पुत्र ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाया। साथ ही अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। पिता की मौत से बौखलाए बेटे ने ड्यूटी रूम में घुसकर मेज आदि पलट दिया। इससे अस्पताल में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर शहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। समाचार लिखे जाने तक सीएमएस भी मौके पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

बताते चले मऊ जिले के मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर गांव निवासी रामनक्षत्र मौर्य 60 को उनके परिवार के लोग उपचार के लिए सदर अस्पताल में 30 नवंबर की शाम को भर्ती कराया। रामनक्षत्र मौर्य को जिला अस्पताल के सर्जन संतोष गुप्ता के साथ फिजिशियन विमलेश देख रहे थे। उपचार के दौरान मंगलवार की रात वृद्ध की मौत हो गई। इस दौरान वृद्ध का पुत्र राम प्रताप अस्पताल के डाक्टरों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगा। इस दौरान युवक ड्यूटी रूम में घुसकर अंदर रखा मरीज भर्ती कागजात के साथ मेज कुर्सी को भी पलट दिया। युवक के हंगामा करने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी ईसा खां अस्पताल पहुंचे। बाद में सीएमएस आरएन पासवान भी अस्पताल पहुंचे थे। सीएमएस ने कहा कि यदि उनके डाक्टरों ने लापरवाही बरती है तो वो इसकी लिखित शिकायत करें। हम जांच कराकर उनके विरुद्ध कार्रवाई करेंगे। समाचार लिखे जाने तक पुलिस और सीएमएस मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed