फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   ठंडे बस्ते में हैं कार्रवाई के लिए गईं विभागीय रिपोर्टें

ठंडे बस्ते में हैं कार्रवाई के लिए गईं विभागीय रिपोर्टें

Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
Azamgarh
Azamgarh Updated Fri, 21 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
अपराधियों के मुखबिर के तौर पर काम कर रहे हैं कई पुलिसकर्मी
विज्ञापन

अाशीष तिवारी/भारतेंदु मिश्र
आजमगढ़। प्रदेश के पुलिस महानिदेशक पुलिस की गिरती साख को बचाने के प्रयास में जुटे हैं मगर जिले के अधिकारियों को इसकी परवाह नहीं है। शायद यही वजह है कि एक दर्जन से अधिक सिपाहियों के अपराधियों से संबंध होने के मामले की रिपोर्ट कई बार भेजी गईं लेकिन इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। इन सिपाहियों पर आरोप है कि ये अपराधियों की मुखबिरी करते हैं। इनमें कई के संबंध पशु तस्करों से भी होने पाए गए हैं।
पुलिस विभाग की रिपोर्ट बताती है कि कई पुलिसवाले अपनी ड्यूटी करने के बजाए अपराधियों की मुखबिरी करते हैं। तरवां थाना क्षेत्र के नरायनपुर गांव में 11 मई, 2013 की रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर ट्रांसपोर्टर धनराज यादव की हत्या कर दी थी। मामले में पूर्व ब्लाक प्रमुख तरवां अखंड प्रताप सिंह सहित नौ लोगों को आरोपित किया गया। पुलिस ने अखंड की गिरफ्तारी के लिए ऐड़ी-चोटी का जोर लगा दिया मगर वह गिरफ्त में नहीं आया। अभी भी वह फरार ही है।
विज्ञापन

तत्कालीन एसपी अरविंद सेन के निर्देश पर सीओ लालगंज आतिश कुमार सिंह ने इस नाकामी का कारण जानने का प्रयास किया तो पता चला कि तरवां थाने के पांच और मेहनगर थाने के तीन सिपाहियों से अखंड की लगातार मोबाइल पर बात होती है। इसकी रिपोर्ट सीओ ने कार्रवाई के लिए भेज दी लेकिन मामला ठंडे बस्ते में चला गया। इससे पूर्व भी सीओ लालगंज की तरफ से दो उपनिरीक्षकों और तीन सिपाहियों की भूमिका संदिग्ध पाए जाने पर कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा अतरौलिया, पवई, महराजगंज, सरायमीर,शहर कोतवाली में तैनात कई सिपाहियों की शह पर उनके क्षेत्र में पशु तस्करी होने के प्रमाण मिले थे। ये सिपाही रुपयों की लालच में तस्करों की गाड़ी उस रास्ते से निकाल देते थे, जिस मार्ग की चेकिंग नहीं होनी होती थी। इनके विरुद्ध कार्रवाई के लिए भेजी गई रिपोर्टें भी दबी पड़ी है। कार्रवाई न होने से ऐसे पुलिस कर्मियों का मन बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed