{"_id":"5a7f3eff4f1c1bfe7e8b4eb4","slug":"91518288639-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलखंभ में 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ रहा प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मलखंभ में 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ रहा प्रथम
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। 20वीं वाहिनी पीएसी के खेल मैदान में आठ फरवरी से चल रही पूर्वी जोन पीएसी की छठवीं मलखंभ प्रतियोगिता का समापन शनिवार को 20वी वाहिनी पीएसी के सेनानायक अजय कुमार सिंह ने किया। इस दौरान मलखंभ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की गई। अंकों के आधार पर 20वीं वाहिनी पीएसी आजमगढ़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
चतुर्थ वाहिनी पीएसी इलाहाबाद द्वितीय स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा में 20वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी विशाल यादव प्रथम, चतुर्थ वाहिनी पीएसी के आरक्षी अनिकेश राय द्वितीय और 20वीं वाहिनी पीएसी के आरक्षी नवीन यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं की सेनानायक ने प्रशंसा की। इस मौके पर उप सेना नायक आनंद कु मार, सहायक सेनानायक केशव सिंह यादव, नरेश यादव, शैलयेंद्र सिंह, शिविरपाल, दयाशंकर राय दल नायक, जय प्रकाश राय सूबेदार मेजर, कोच बदन यादव सहित कर्मचारी उपस्थित रहे।