फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   छठें चरण की आज जारी होगी अधिसूचना, 23 तक होंगे नामांकन

छठें चरण की आज जारी होगी अधिसूचना, 23 तक होंगे नामांकन

Mon, 15 Apr 2019 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
छठें चरण की आज जारी होगी अधिसूचना, 23 तक होंगे नामांकन
लोकसभा चुनाव-2019 के छठें चरण के मतदान की अधिसूचना आज जारी होगी। 16 से 23 अप्रैल तक नामांकन प्रक्रिया चलेगी। इसके बाद उनकी जांच और नाम वापसी होगी। 11 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी और 12 मई को वोट डाले जाएंगे। नामांकन के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है। नामांकन स्थल के 100 मीटर की परिधि में प्रत्याशियों के दो वाहन की अनुमन्य होंगे।
विज्ञापन

जनपद की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होगी। नामांकन 23 अप्रैल तक चलेगा। इस बीच 17 अप्रैल को महावीर जयंती, 19 अप्रैल को गुड फ्राइडे और 21 अप्रैल को रविवार का अवकाश रहेगा। शेष बचे पांच दिन ही नामांकन का कार्य होगा। नामांकन के बाद 24 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। इसके बाद 26 अप्रैल को नाम वापसी होगी। 11 मई को पोलिंग पार्टियों की रवानगी होगी और 12 मई को मतदान होगा। नामांकन को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में और कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाले मार्गों की बैरिकेडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। दोनों आरओ के कार्यालय में और प्रमुख चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य भी पूरा कर लिया गया है। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिले में कुल 2305 मतदान केंद्र और 3943 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। सभी मतदेय स्थलों पर रैंप, प्रकाश, पानी, फर्नीचर, शेड, शौचालय आदि की व्यवस्था करने का कार्य अंतिम दौर में चल रहा है। राष्ट्रीय और राज्यस्तरीय राजनीतिक पार्टियों के प्रत्याशी चार प्रस्तावक और निर्दल प्रत्याशी 10 प्रस्तावकों के साथ ही प्रवेश कर सकेंगे। इसके अलावा किसी को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

आजमगढ़ लोकसभा सीट
आजमगढ़ लोकसभा सीट (69) के लिए नामांकन जिलाधिकारी न्यायालय में होगा। कलेक्ट्रेट के मुख्य मार्ग से आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए नामांकन करने वाले प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोटर : आजमगढ़ लोकसभा सीट के लिए 17 लाख 70 हजार 637 मतदाता मतदान करेंगे। जिसमें पुरुष मतदाता नौ लाख 62 हजार 889 और महिला मतदाता आठ लाख सात हजार 674 हैं। आजमगढ़ में 12880 दिव्यांग मतदाता हैं।
लालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट
लालगंज सुरक्षित लोकसभा सीट (68) के लिए नामांकन सीआरओ न्यायालय में होगा। कलेक्ट्रेट बार की ओर से लालगंज लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशी प्रवेश करेंगे।
वोटर : लालगंज लोकसभा सीट के लिए कुल 17 लाख 26 हजार 680 मतदाता मतदान में हिस्सा लेंगे। इसमें पुरुष मतदाता नौ लाख 20 हजार 894 और महिला मतदाता आठ लाख पांच हजार 746 हैं। लालगंज में 15803 दिव्यांग मतदाता हैं।
चार स्थानों से 11 मई को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी
मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 11 मई को ही चार स्थानों से रवाना होगी। इनमें से सगड़ी, गोपालपुर और अतरौलिया विधानसभा की पोलिंग पार्टियां नगर के आईटीआई मैदान से रवाना होंगी। मुबारकपुर और सदर विधानसभा की पोलिंग पार्टियां श्री दुर्गाजी पीजी कालेज चंडेश्वर से रवाना होगी। मेंहनगर और लालगंज विधानसभा क्षेत्र की पोलिंग पार्टियां डेंटल कालेज इटौरा से रवाना होंगी। जबकि निजामाबाद, दीदारगंज और फूलपुर-पवई विधानसभा की पोलिंग पार्टियां कृषि महाविद्यालय कैंपस कोटवा से रवाना की जाएंगी।

नामांकन को लेकर चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है। कई स्थानों पर सीसी कैमरे लगाए गए हैं। बैरीकेडिंग का कार्य पूरा हो चुका है। निर्धारित व्यक्तियों को ही नामांकन स्थल पर प्रवेश मिलेगा। पुलिस बल की व्यापक व्यवस्था रहेगी। अवकाश को छोड़ सभी दिनों में नामांकन होगा। - शिवाकांत द्विवेदी, जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed