फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   महाराजा सुहेलदेव के नाम पर टिकट जारी कर रचेंगे इतिहास

महाराजा सुहेलदेव के नाम पर टिकट जारी कर रचेंगे इतिहास

Tue, 18 Dec 2018 12:19 AM IST
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
महाराजा सुहेलदेव के नाम पर टिकट जारी कर रचेंगे इतिहास
पल्हना। महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर उनके नाम से डाक टिकट जारी करने के लिए गाजीपुर में 29 दिसंबर को प्रस्तावित प्रधानमंत्री की रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश के सैनिक कल्याण एवं होमगार्ड राज्यमंत्री अनिल राजभर ने सोमवार को तरवां क्षेत्र का भ्रमण कर जनसंपर्क किया। पकड़ीकला गांव में पूर्व अध्यापक शिवपूजन सिंह के आवास पर गोष्ठी में रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

अनिल राजभर ने कहा कि मायावती और मुलायम सिंह के पास दम नहीं था कि बहराइच में सुहेलदेव की प्रतिमा पर माला पहना दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुहेलदेव के नाम पर 29 दिसंबर को गाजीपुर में डाक टिकट जारी करने जा रहे हैं। फिर भी मायावती अपने को राजभरों का हितैषी बताती हैं। इसका फैसला जनता आने वाले 2019 के लोकसभा चुनाव में तय करेगी। प्रधानमंत्री ने जनता के लिए आयुष्मान योजना, उज्ज्वला योजना और स्वच्छ भारत मिशन सहित कई योजनाएं चलाई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास दिया जा रहा है। देश सशक्त हुआ है और चौतरफा विकास हुआ है। अध्यक्षता पूर्व हिंदी प्रवक्ता जसवंत सिंह और संचालन अनिरुद्ध सिंह ने किया। जयप्रकाश सिंह, बुल्लू सिंह, ध्रुव सिंह, विजय सिंह, अजय सिंह, वाचस्पति मिश्रा, रामचंदर सिंह, इंद्रसेन सिंह, शिवमंगल तिवारी, रामधनी राजभर, सुभाष राजभर, रामदेव राजभर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed