फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   समाज में नफरत फैला रही भाजपा सरकार

समाज में नफरत फैला रही भाजपा सरकार

Sun, 01 Jul 2018 12:04 AM IST
Updated Sun, 01 Jul 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
समाज में नफरत फैला रही भाजपा सरकार
बिंद्राबाजार (आजमगढ़)। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के नेतृत्व में निकाली गई जन अधिकार पदयात्रा मोहम्मदपुर में रात्रि विश्राम के बाद आजमगढ़ के लिए रवाना हुई। दोपहर पदयात्रा को रानी की सराय में विश्राम दिया गया। इससे पहले शुक्रवार देर शाम बिंद्रा बाजार में संजय सिंह ने कहा कि सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा अलग-अलग जाति, धर्मों के लोगों को आपस में लड़ाने और समाज में नफरत फैलाने का काम कर रही है। शुक्रवार को लालगंज से चली पदयात्रा गोसाईं बाजार होते हुए बिंद्रा बाजार पहुंची। यहां जनसभा के बाद रात्रि विश्राम हुआ। शनिवार सुबह पदयात्रा आजमगढ़ के लिए रवाना हुई। दोपहर में रानी की सराय में विश्राम के बाद आजमगढ़ के लिए निकली। संजय सिंह ने छात्रों, नौजवानों, शिक्षामित्रों, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, किसानों से जनाधिकार पदयात्रा में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि प्रचंड बहुमत वाली भाजपा की सरकार में अच्छे दिनों के सपने देखने वाली जनता सबसे बुरे दिनों से गुजर रही है। भाजपा की असलियत को घर-घर पहुंचाने एवं शिक्षामित्र-आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियमित करने, युवाओं को नौकरी, बेटियों को सुरक्षा, किसानों की कर्जमाफी, पुरानी पेंशन की बहाली, संविदाकर्मियों की नियमित करने, बुनकरों की बदहाली को रोकने की मांग की। पदयात्रा में पूर्वांचल प्रांत के अध्यक्ष संजीव सिंह, सचिव सतेंद्र तिवारी, जिला संयोजक राजेश यादव, राघवेंद्र सिंह, प्रशान्त राय, रविंदर यादव, साकेत राय, अंजनी मिश्रा, सभाजीत सिंह, मुकेश कुमार, वंशराज दुबे, अनीता सिंह, संतोष रस्तोगी थे।
विज्ञापन


शहर में पहुंची संजय सिंह की पदयात्रा
आजमगढ़। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद व राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह के नेतृत्व में वाराणसी से शुरू हुई जन अधिकार पदयात्रा शनिवार की देर शाम शहर में पहुंची। रानी की सराय से दोपहर में विश्राम के पश्चात पदयात्रा पुन: शुरू हुई और बेलईसा, नरौली, सिविल लाइन, बड़ादेव होते हुए देर रात पदयात्रा मुख्य चौक पर पहुंचेगी जहां जनसभा का आयोजन होगा। इसके पश्चात पदयात्रा में शामिल लोग रात्रि विश्राम करेंगे। सुबह पदयात्रा पुन: अपने अगले पड़ाव के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed