फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   75 कोटेदार अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश

75 कोटेदार अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश

Thu, 07 Jun 2018 11:32 PM IST
Updated Thu, 07 Jun 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
75 कोटेदार अनुपस्थित, कार्रवाई के निर्देश
सगड़ी/लाटघाट। तहसील क्षेत्र के महराजगंज, बिलरियागंज ब्लाक के कोटेदारों के साथ एसडीएम सगड़ी पंकज कुमार श्रीवास्तव ने कोटेदारों की समस्याएं सुनीं। दोनों ब्लाकों के 75 अनुपस्थित कोटेदारों पर पूर्ति निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में प्रधानों के दबाव में आकर कार्य न करें। प्रधान हमेशा अनुचित तरीके से दबाव बनाने का प्रयत्न करें तो हमें बताएं। उन्होंने कहा कि दीवारों पर वाल पेंटिंग कराएं। रेट सूची अवश्य लगाएं और कार्डधारकों के नाम लिखें। पात्रो के नाम सूची में डलवाएं और अपात्रों को बाहर करें। शत प्रतिशत कार्डधारकों के नाम आधार से 13 जून तक 80 प्रतिशत और 30 जून तक 100 प्रतिशत जोड़ लें। बिलरियागंज के 45 और महराजगंज के 30 कोटेदार अनुपस्थित रहे। बे हतर कार्य करने वाले कोटेदारो की पीठ भी थपथपाई। इस दौरान सप्लाई इंस्पेक्टर वीरेंद्र यादव, रविरंजन, राजनरायन, भगवती राय, हनुमान यादव, शिवजोर यादव, रणविजय सिंह, लालविहारी, अवधराज, रामपलट, लाल बहादुर,चन्द्र प्रताप, सोना सिंह, हरिश्चंद्र, सुभाष आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed