{"_id":"5b9020ce867a557f6b0b77c6","slug":"51536172238-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहरा में जीजीआईसी के लिए 3.5 एकड़ जमीन आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहरा में जीजीआईसी के लिए 3.5 एकड़ जमीन आरक्षित
अमर उजाला ब्यूराे
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट के सभागार में समीक्षा बैठक लेती सांसद नीलम सोनकर।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। सांसद लालगंज नीलम सोनकर की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद आदर्श ग्राम की समीक्षा बैठक हुई। शिक्षा विभाग की ओर से बताया गया कि राजकीय बालिका विद्यालय लोहरा के लिए 3.5 एकड़ जमीन आरक्षित कर ली गई है। सांसद आदर्श ग्राम लोहरा में सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाने के लिए डीपीआरओ को निर्देश दिए गए।
जल निगम के अधिशासी अभियंता ने बताया गया लोहरा में दो ट्यूबवेल और एक ओवरहेड टैंक बनाना है, जिसपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को कार्य को जल्द से जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। डीएम ने लोहरा में फाइनेंसियल इन्क्लूजन के तहत उद्यमिता विकास योजनाएं, रोजगार सृजन परक योजनाएं, मुद्रा योजना, पेंशन एवं लोन से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।
लोहरा ग्राम में पंचायत भवनों को नेट से जोड़कर ई-पंचायत बनाने के लिए दूर-संचार विभाग को निर्देश दिए।सांसद आदर्श ग्राम से संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि सप्ताह में एक बार जरूर गांव जाएं। सीडीओ कमलेश कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. रविन्द्र कुमार, पीडी दुर्गादत्त शुक्ल, डीडीओ रवि शंकर राय, डीसी मनरेगा वीवी सिंह, उप कृषि निदेशक डॉ. आरके मौर्य, डीपीआरओ आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद में हुआ खूब हंगामा
मुबारकपुर। नगर पालिका परिषद में बुधवार को बोर्ड की बैठक हुई। इसमें निर्माण, जलापूर्ति, सफाई, प्रकाश व्यवस्था पर चर्चा की गई। अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष करीमुन्निशा ने की। बोर्ड की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई नगर में साफ-सफाई, निर्माण में धांधली, पिछली कार्यवाही और वित्त संबंधी जानकारी न मिलने को लेकर सभासदों ने जमकर बवाल काटा। पालिकाध्यक्ष के आश्वासन पर हगांमा शान्त हुआ। सभासद इफ्तेखार अहमद ने कहा कि वित्त संबंधी मामलों को एजेंडा क्यों नहीं रखा जाता है।
नपा में जिन सामानों की आपूर्ति के लिए कोटेशन मांगे जाते हैं, उन कोटेशनों में अनुकूल कोटेशन की स्वीकृति में नपा बोर्ड में सभी सभासदों क्यों नहीं शामिल किया जाता। हर महीने बोर्ड बैठक कराने की मांग की। इसका सभी सभासदों ने एक स्वर से अनुमोदन किया। सभासद वकील अहमद ने कहा कि चहुंओर गन्दगी फैली है। सभासद सूरज ने वार्ड में घटिया निर्माण कराने का विरोध किया। दुर्व्यवहार करने उन्हें मना किया गया तो सभासदों ने हंगामा शुरू कर दिया।
ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई और लाइसेंस निरस्त करने मांग की। अधिशासी अधिकारी राजपती अविचल और पालिकाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। सभासद शराफत और इम्तियाज ने नगर में बिना नक्शा पास कराए नगर क्षेत्र में धल्ले से मकान बनाने की बात उठाई तो अधिशासी अधिकारी ने रोकने की बात कही। नीतू कुमारी, रागिब मसूद, राजन, दीपक शर्मा, मोनू सिंह, जावेद अहमद, अरशद जमाल, इरफान अहमद, राधेश्याम, अजय जायसवाल, इम्तियाज अहमद, गुलाम रसूल आदि लोग उपस्थित रहे।