{"_id":"5ad0f18b4f1c1b60098b4587","slug":"51523642763-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री आवास के 20 लाभार्थियों को मिली चाभी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री आवास के 20 लाभार्थियों को मिली चाभी
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। प्रदेश सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को जिला पंचायत के नेहरू हाल में तीन दिवसीय लोक कल्याण मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद नीलम सोनकर और जिलाधिकारी शिवाकंत द्विवेदी ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन भी किया गया। प्रधानमंत्री आवास के 20 लाभार्थियों को प्रतीक चाभी, एनआरएलएम के पांच लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र और नौ किसानो को कृषि यंत्र के प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
उद्घाटन के बाद मुख्य अतिथि सांसद सोनकर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शांति एवं सुरक्षा का माहौल पैदा करने, युवाओं, किसानों, उद्यमियों और आम लोगों को एक आशाजनक सकारात्मक परिवेश देने का कार्य शुरू किया है। भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए ई-टेन्डरिंग प्रणाली लागू की है। असमाजिक तत्वों के विरुद्ध मुहिम चलाई गई है। जनपद को शत प्रतिशत ओडीएफ बनाने पर जोर दिया। जिलाधिकारी शिवाकान्त द्विवेदी ने संबंधित अधिकारियों को सरकार की योजनाओं को निष्ठा, लगन और ईमानदारी के साथ क्रियान्वित कर पात्र व्यक्ति को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। कहा कि मेला का मुख्य उद्देश्य लोगों को शासकीय योजनाओं के विषय में जानकारी देना है। उन्होंने डीसी एनआरएलएम को निर्देश दिए कि यूनिफार्म की सिलाई आजीविका मिशन के तहत गठित समूहों की महिलाओं से कराई जाए। अस्पताल में भोजन बनाने के कार्य को भी उन्हें देने को कहा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक सिंह ने सरकार की योजनाओं के विषय पर प्रकाश डाला। परियोजना निदेशक ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 21210 आवास आवंटित किए गए हैं, जिसमें 19600 लाभार्थियों ने अपने आवास बना लिए हैं। सीएमओ ने स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी दी। अंजनी कुमार मिश्र, उप कृषि निदेशक आरके मौर्य, डीडीओ विजय कुमार, सीवी वीके सिंह, अर्जुन सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, लाभार्थी उपस्थित रहे। संचालन डीपीआरओ आनन्द प्रकाश श्रीवास्तव ने किया।
विज्ञापन
0000
विभिन्न विभागों ने लगाए स्टाल
आजमगढ़। लोक कल्याण मेलें में कृषि, उद्यान, स्वास्थ्य, आईसीडीएस, एनआरएलएम, पीएमजीएसवाई, पंचायती राज, पशु पालन आदि विभागों के स्टाल लगाए थे। सूचना विभाग की ओर से भी सरकारी की योजनाओं का प्रसार प्रचार किया गया।