{"_id":"5a74a6cc4f1c1b8b268b7f13","slug":"51517594316-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौथे दिन भी जारी रहा बीएसएनएल कर्मियों का सत्याग्रह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौथे दिन भी जारी रहा बीएसएनएल कर्मियों का सत्याग्रह
Updated Fri, 02 Feb 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। बीएसएनएल के कर्मचारी और अधिकारी केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर शुक्रवार को चौथे दिन भी सत्याग्रह पर रहे। कर्मचारियों ने अपनी पांच सूत्रीय मांगों के पूरा होने तक संघर्षरत रहने का ऐलान किया।
बीएसएनएलईयू के जिला सचिव आनंद कुमार सिंह ने बताया कि पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हम धरनारत हैं। जिसमें तीसरा पे रिविजन 15 प्रतिशत फिटमेंट के साथ, पेंशन संशोधन, दूसरे पे रिविजन के दौरान छूटी मांगों को पूरा करने, सहायक टावर कंपनी बनाए जाने के निर्णय को वापस लेने, रिटायरमेंट उम्र को 60 से 58 न करने और वीआरएस न लाए जाने की मांग शामिल है। एसएनईए के जिला सचिव अवनीश सिंह ने बताया कि धरने में सभी प्रमुख एसोसिएशन और यूनियन के पदाधिकारि और कर्मचारी भाग ले रहे हैं। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष राजाराम और एनएफटीई के जिला सचिव हरिदरश राय ने इस दौरान लोगों को संबोधित किया। इस मौके पर गुलाब राय, धर्मेंद्र सिंह, आरपी मौर्य, अरविंद मौर्य, रामफेर राम, आरएस राम, ओपी सिंह, बीएन यादव, एसके सिंह, हीरा लाल, गौरव सिंह आदि उपस्थित थे। ब्यूरो