{"_id":"5ad4e8d84f1c1be2798b4a2d","slug":"41523902680-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमसीआई की टीम ने किया मेडिकल कालेज का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमसीआई की टीम ने किया मेडिकल कालेज का दौरा
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। चक्रपानपुर स्थित राजकीय मेडिकल कालेज का निरीक्षण करने तीन सदस्यीय एमसीआई टीम का सोमवार को मेथ्डकल कालेज परिसर में आगमन हुआ। टीम के सदस्यों ने वार्डों सहित अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया।
इस दौरान टीम ने ओपीडी, वार्ड, मेडिकल स्टोर, दवा वितरण केंद्र आदि का निरीक्षण करने के साथ ही उपस्थिति पंजिका सहित विभिन्न अभिलेखों की जांच की। टीम में कोआर्डिनेटर मेडिकल कालेज जयपुर राजस्थान के प्रोफसर राकेश कुमार माहेश्वरी, मेडिकल कालेज बेलगावं कर्नाटका के प्रोफेसर गिरीश दांदगी, मेडिकल कालेज मेदिनीपुर पश्चिम बंगाल के प्रोफेसर जयंता डे शामिल थे। निरीक्षण के दौरान टीम ने मेडिकल कालेज की व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की और पिछली कमियों को दुरुस्त पाया। सुबह साढ़े नौ बजे पहुंची टीम शाम को छह बजे रवाना हुई। इस एक दिवसीय दौरे के दौरान कालेज परिसर में अफरा तफरी का माहौल रहा। इस मौके पर प्राचार्य प्रोफेसर आरपी शर्मा, डा. एमके गुप्ता, डा. दीपक पांडेय, डा. पंकज जायसवाल, डा. पदमावती, डा. प्रतीक्षा, डा. आतोष त्रिपाठी, डा. आनंद बिहारी, डा. पवन विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।