{"_id":"5be9b9bdbdec2269537843a6","slug":"21542044093-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस के गलत रवैये ने भाजपा व आरएसएस को आगे बढ़ाया : अबु आसिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस के गलत रवैये ने भाजपा व आरएसएस को आगे बढ़ाया : अबु आसिम
Updated Mon, 12 Nov 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आजमगढ़। कांग्रेस पार्टी के गलत रवैये ने ही भाजपा व आरएसएस को आज इस मुकाम पर पहुंचा दिया है। राहुल गांधी खुद पीएम बनने के लिए आगे कूद पड़े है और अन्य दलों को खत्म करने का प्रयास कर रहे है। इसके चलते ही आज देश में ये हालात पैदा हुए हैं। उक्त बातें समाजवादी पार्टी महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबु आसिम आजमी ने सोमवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कही। वे सोमवार को वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए जिला मुख्यालय स्थित शिब्ली पीजी कालेज आए हुए थे।
अबु आसिम ने कहा कि पांच राज्यों में हो रहे विस चुनाव में भाजपा तो हारेगी लेकिन यदि कांग्रेस ने इस चुनाव को ठीक से मैनेज किया होता तो भाजपा को काफी नुकसान होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी ने पांचों राज्यों के विस चुनाव में किसी भी अन्य दल को एक भी सीट देने को तैयार नहीं हुई, जिसके चलते ही गठबंधन संभव नहीं हो सका। 1992 में आरएसएस पर वैन लगा तो हाईकोर्ट ने उसे खारिज कर दिया। इस पर कांग्रेस पार्टी सुप्रीम कोर्ट नहीं गई। वहीं, सिमी पर वैन को लेकर कांग्रेस पार्टी ने ही सुप्रीम कोर्ट में पैरवी की। उन्होंने बीजेपी पर शहरों का नाम बदलने व राम मंदिर प्रकरण को लेकर तमाम आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा हिंदु व मुसलमान को लड़ाना चाहती है। शहर का नाम बदलने से कुछ नहीं होता। नया शहर नए नाम से बसा देते तो समझ में आता। अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए शहरों का नाम बदलने और मंदिर-मस्जिद मुद्दे को उठाने का काम भाजपा के लोग कर रहे है। उन्होंने ओवैसी के बयान से भी आरएसएस व बीजेपी को फायदा होने की बात कही।
विज्ञापन
कांग्रेस के गलत रवैये ने भाजपा व आरएसएस को आगे बढ़ाया : अबु आसिम