फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   घटने लगी घाघरा कटान हुई तेज

घटने लगी घाघरा कटान हुई तेज

Thu, 06 Sep 2018 12:08 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
घटने लगी घाघरा कटान हुई तेज
लाटघाट। सगड़ी तहसील के देवरांचल से होकर गुजरने वाली घाघरा के जलस्तर में बुधवार को घटोत्तरी दर्ज की गई। जलस्तर में कमी होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली लेकिन कटान ने उनकी नींदे उड़ा दी है। मंगलवार और बुधवार में सेमरी गांव के 40 और परिवार विस्थापित हो गए। बुधवार को जिलाधिकारी और भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने के लिए पहुंचे। उन्होंने 100 बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री वितरित किया।
विज्ञापन

विगत 24 घंटे में नदी का जलस्तर बदरहुंआ गेज पर पांच सेमी और डिघिया गेज पर तीन सेमी घटा। मंगलवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 72.29 मीटर और डिघिया गेज पर 71.49 मीटर दर्ज किया गया था। जो बुधवार को घटकर बदरहुंआ गेज पर 71.24 मीटर और डिघिया गेज पर 71.46 मीटर पर आ गया। जलस्तर में घटाव के बाद भी नदी बदरहुंआ गेज पर 56 सेमी और डिघिया गेज पर 106 सेमी लाल निशान से ऊपर बह रही है। बुधवार को जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी और भाजपा जिलाध्यक्ष जयनाथ सिंह ने महुला गढ़वल बांध पर पहंचकर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। उन्होंने पूर्व माध्यमिक विद्यालय हाजीपुर मॉडल बाढ़ राहत केंद्र पर 100 परिवारों को बाढ़ राहत सामग्री वितरित किया। जिसमें भदौरा मकरंद, भदौरा खास, आराजी तालुका, नैनीजोर आदि गांव के बाढ़ पीड़ित राजनारायण, रामसनेही, उमाकांत, राजेंद्र चौरसिया, शंकर पटेल, रमेश, कुलदीप, रामधारी, अनिल, रामप्रकाश, कन्हैया पटेल, जोखन, भोला, कुमार, संजय कुमार, सुनील राम, अभिराम सहित आदि शामिल थे। इसके बाद जिलाधिकारी ने चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि बाढ़ चौकियों से स्वास्थ्य कर्मियों के गायब होने की शिकायत मिल रही है। बाढ़ चौकी में जो भी स्वास्थ्य कर्मी गायब मिला उसके ऊपर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। पशुपालन विभाग से कहा कि पशुओं को टीकाकरण कराएं। बाढ़ प्रभावित लोगों से कहा कि बाढ़ के समय इंफेक्शन बहुत होता है इससे बचें, साफ सफाई से रहें, हैंडपंप का पानी उबाल कर पिएं, खुले में शौच ना करें, शौचालय बनवाएं, पानी वाले क्षेत्रों में बायो डाइजेस्टिव सिस्टम से शौचालय बनाया जाएगा। बाढ़ चौकियों पर लापरवाही वाले कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इस मौके पर जिला मंत्री नागेंद्र सिंह पटेल, विजय प्रताप, सहजानंद सिंह, जिला महामंत्री जगत नारायण, विजय मौर्य आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

00000000000000
अपात्रों को राहत सामग्री दिए जाने का आरोप
लाटघाट। आपदा राहत महुला गढ़वाल बांध के उत्तर रहने वाले प्रभावित लोगों में नहीं दिया गया। इसका विरोध करते हुुए चक्की गांव के मातबर यादव और छोटेलाल यादव ने जिलाधिकारी से कहा कि इसमें एक भी पात्र नहीं हैं। जिनको राहत पैकेट वितरित किया गया है। चक्की, देवारा खास राजा, साहडीह, बांका, बुढ़नपटटी, सोनौरा जैसे गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। जिनके घरों में पानी जा रहा है। गांव व घर चारों तरफ से घिरा है। उनको राहत पैकेट नहीं दिया जा रहा है। लेकिन उनकी बातों पर ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000000000000000000
हाजीपुर में रखा गया भूसा
लाटघाट। जिला पशु चिकित्सा अधिकारी डा. वीके सिंह ने बताया कि बाढ़ राहत पशुपालकों के लिए 50 कुंतल भूसे की व्यवस्था हाजीपुर बाढ़ चौकी पर कर दी गई है। चक्की, देवारा खास राजा, बांका, बूढ़नपट्टी के प्रभावित किसानों की सूची के साथ सुबह से भूसा वितरण किया जाएगा।
0000000000000
विधायक ने जाना बाढ़ पीड़ितों का हाल
लाटघाट। सगड़ी विधायक वंदना सिंह बुधवार को बाढ? क्षेत्र का दौरा करने पहुंची। उनके पहुंचते ही चक्की गांव के मातबर यादव और छोटे लाल यादव सहित दर्जनों बाढ़ पीड़ित किसानों ने कहा कि हम लोग एक माह से घिरे हुए हैं। अभी तक न किसी प्रकार की सुविधा दी गई और ना ही तहसील प्रशासन ने पर्याप्त नाव ही लगाई। आज राहत सामग्री जो वितरण किया गया वह भी महुला गढ़वल बाध से दक्षिण के लोगों को दिया गया। प्रभावित लोगों को नहीं दिया गया। विधायक ने आश्वासन दिया कि इसके लिए जिलाधिकारी से बात की जाएगी।
000000000000000000
पहाड़पुर से 21 और सेमरी से 23 परिवार हुए विस्थापित
लाटघाट। सगड़ी तहसील के महाराजगंज ब्लॉक के सेमरी गांव से विस्थापित होने वालों की संख्या बढ़ रही है। पहाड़पुर से 21 परिवार और सेमरी से 23 परिवार फिर विस्थापित हुए हैं। मंगलवार और बुधवार को विस्थापितों की संख्या बढ़कर कुल 148 हो गई। अब तक पहाड़पुर से महेश, रामअचल, पुजारी, सूर्यनाथ, अवधेश, अलगू, जीवधन, बुधराम, चंद्रजीत, बंसी, प्रेम, अमरनाथ, रामाश्रय, सुधारी, बीज, चंद्रकेश, रामबदन, राधेश्याम, फिरंगी, चंद्रेश और रामसरन गांव छोड़कर बंधे पर शरण ले लिए हैं। तो वहीं सेमरी गांव से विक्रम, राजदेव, हरदेव, सुभाष, दिनेश, अनिल, लालजी, हरिश्चंद्र, शंकर, अमृतलाल, अमरजीत, चंद्रजीत, जीनत, रामाधार, बिरजू, हरेंद्र, पराग, अरबिंद, राजाराम, सुरेंद्र, बहादुर, रणबिजय, शिवपूजन आदि 2 दिन में बंधे पर अपनी पालीथीन डालकर जीवन यापन शुरू किए हैं।
- अंबुज राय
बाढ़ पीड़ितों का हाल लेने आज पहुंचे डीप्टी सीएम
बाढ़ पीड़ितों का हाल लेने आज पहुंचे डीप्टी सीएम
-हवाई सर्वेक्षण के बाद पीड़ितों का बांटेंगे राहत सामग्री
-मोतीलाल स्मारक विद्लाय रामनगर कुकरौछी में होगा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
आजमगढ़। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिले के प्रभारी मंत्री एवं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य गुरुवार दोपहर 1.45 बजे सगड़ी तहसील के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और मोतीलाल नेहरू स्मारक विद्यालय रामनगर कुकरौछी में बाढ़ पीड़ितों का राहत सामग्री का वितरण भी करेंगे। इस दौरान वो भाजपा पदाधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे।

बुधवार सुबह ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जनपद आगमन की सूचना मिलने के बाद पूरे दिन जिला प्रशासन हलकान रहा। आनन-फानन में व्यवस्था शुरू की गई, लेकिन पता चला की वो गुरुवार को जनपद आएंगे। डिप्टी सीएम 12.45 बजे लखनऊ से हेलीकाप्टर से रवाना होंगे और 1.45 बजे जनपद पहुंचेंगे। इस दौरान वो बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण भी करेंगे। वहीं, पर पार्टी पदाधिकारियों और जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद बाढ़ प्रभावितों को राहत सामग्री का वितरण करेंगे। शाम चार बजे वो लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह बताया कि दौरे के मद्देनजर आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed