फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन, 20 घंटे आपूर्ति की मांग

कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन, 20 घंटे आपूर्ति की मांग

Wed, 19 Jul 2017 12:42 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
कटौती के विरोध में सौंपा ज्ञापन, 20 घंटे आपूर्ति की मांग

विज्ञापन
आजमगढ़, मुबारकपुर। नगर क्षेत्र में हो रही अघोषित कटौती के विरोध में मंगलवार को मुबारकपुर रेशमी वस्त्र उद्योग व्यापार मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अम्मार अदीबी ने मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खंड मंडल आजमगढ़ को ज्ञापन सौंपा। साथ ही कस्बे में 20 घंटे नियमित आपूर्ति की मांग की। मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अम्मार अदीबी ने बताया कि वर्तमान में मुबारकपुर नगर क्षेत्र में बिजली कटौती के चलते लोगों को तमाम समस्याओं का समाना करना पड़ रहा है। बिजली के आने-जाने का कोई समय नहीं है। उन्होंने कहा कि बिजली की अनियमित कटौती से बुनकरों का कारोबार बाधित हो रहा है तथा पावरलूम का धंधा चौपट हो रहा है। वहीं दूसरी ओर लोग उमस भरी गर्मी में बेहाल हैं। कटौती के चलते लोगों का जीना दूभर हो गया है। वहीं जो बिजली मिल भी रही है, लो-वोल्टेज के कारण उसका भी कोई फायदा नहीं हो रहा है। उन्होंने मुख्य अभियंता विद्युत वितरण खंड मंडल आजमगढ़ से मुबारकपुर कस्बे में 20 घंटे नियमित आपूर्ति करने की मांग की। इस मौके पर इफ्तेखर अहमद, एजाज हैदर, जमीर अहमद, अहमद ज्या, मुहम्मद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed