{"_id":"5a26ddb74f1c1ba12d8b6aad","slug":"191512496567-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार की तरह उतर प्रदेश में भी बंद हो शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार की तरह उतर प्रदेश में भी बंद हो शराब
Updated Tue, 05 Dec 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जहानागंज। विकास खंड के मवेशी खाना स्थित मौनी बाबा की कुटी पर मंगलवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन के दौरान जहानागंज के ब्लाक प्रमुख संजय यादव ने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि इस देश में आर्थिक सवर्वेक्षण कराकर सभी गरीबों को आरक्षण दिया जाए। अगर इस प्रदेश में कहीं सबसे अधिक बेरोजगारी है तो वह पूर्वांचल में है। हमारे प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा अगर सही करना है तो परिषदीय विद्यालयों में जब तक हर क्लास में एक अध्यापक नहीं होगा तब तक शिक्षा का स्तर नहीं सुधरेगा। इसलिए सरकार हर विद्यालय पर संविदा पर नियुक्ति करे और शिक्षा का स्तर सुधारे। हम हर गरीब और जुल्म के खिलाफ हमेशा रहेंगे चाहे सरकार में रहेंगे या नहीं रहेंगे। उन्होंने कहा कि हम तो अपने कैबिनेट में यह बात उठा चुके हैं कि बिहार की तरह उत्तर प्रदेश में भी शराब बंद हो क्योंकि इससे सबसे ज्यादा नुकसान हमारे गरीब भाई का होता है। उन्होंने वहां मौजूद लोगों से अपने बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की और कहा कि हम तो छ माह बाद यह सर्वेक्षण कराएंगे कि किसका बच्चा स्कूल नहीं जा रहा है उसके अभिभावक के खिलाफ मुकदमा दर्ज होगा। अध्यक्षता मानिकचंद और संचालन वकील चौरसिया ने किया। विशिष्ट अतिथि जखनिया के विधायक त्रिवेणी राम रहे। ब्लाक प्रमुख संजय यादव ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किए। इस मौके पर ओमकार सिंह, ओमकार यादव, रवि दुबे, मुख्तार अंसारी, सिकंदर चौधरी, लालजी यादव, जयप्रकाश यादव, सूर्यनाथ, मुन्ना, नारद यादव, शशिसिंह मुन्ना, रणधीर सिंह, पिंटू यादव आदि उपस्थित थे।