{"_id":"5a72087c4f1c1b83268b7a84","slug":"181517422716-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रासेयो शिविर से छात्रों में होता है एकरूपता का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रासेयो शिविर से छात्रों में होता है एकरूपता का विकास
Updated Wed, 31 Jan 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित महाविद्यालयों में इन दिनों सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का आयोजन चल रहा है। बुधवार को कई महाविद्यालयों में आयोजित रासेयो शिविरों का समापन हो गया। इस दौरान प्रतिभागोियों को शिविर की महत्ता से अवगत कराया गया।
बूढनपुर प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के श्रृंगारी महिला महाविद्यालय भरौली कोयलसा में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर का समापन हो गया। मुख्य अतिथि डा. रामवृक्ष मौर्य ने कहा कि एनएसएस के माध्यम से छात्रो में सामाजिक सरोकार और देश के प्रति समर्पण की भावना उत्पन्न होती है। इस शिविर के माध्यम से छात्र राष्ट्रहित के लिए सदैव तत्पर होने के लिए संकल्पित होते हैं। अध्यक्षता कर रहे डा. श्रीराम पांडेय ने कहा कि इस तरह के आयोजन से छात्रो में एकरूपता का विकास होता है। भाईचारे और विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ावा मिलता है। महाविद्यालय के प्रबंधक डा. बीके यादव ने कहा कि ऐसे प्रोत्साहन और सहयोग से छात्रो का उत्कृष्ठ संस्कार और उज्जवल भविष्य होगा। विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदयराज यादव ने कहा कि छात्रों के लिए यह संकल्प दिवस है। इस मौके पर सीमा यादव, विभव, लालजीत, मनोज, लक्ष्मण, मनोज यादव, रोशन, टीटू आदि उपस्थित थे। अंबारी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बाबा बैजनाथ पीजी कॉलेज अमनावें, माटिड़नगंज में बुुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर का समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डा. राहुल सिंह और प्राचार्य डा. आरपी सिंह माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। अध्यक्षता कर रहे संस्था के निदेशक सौरभ सिंह ने एन एस एस के महत्त्व, लाभ और समाज के उत्थान के प्रति उनके कर्तव्यों से अवगत कराया। कार्यक्रम अधिकारी अमर प्रताप सिंह ने कहा कि एनएसएस शिविर से लोगों में देशसेवा की भावना जागृत होती है। इसलिए ऐसे कार्यक्रम का आयोजन समाज के लिए बहुत ही जरुरी है। कॉलेज प्राचार्य डा. आरपी सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छोटेलाल सिंह, मानसिंह यादव, डा. धनंजय सिंह, इंदु सिंह, प्रिया मिश्रा, राम बहादुर सिंह, वंदना सेठ, रोहित सिंह, विनय यादव आदि उपस्थित थे। अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के आदर्श देवकली बाबा स्मारक महाविद्यालय उदैना में आयोजित रासेयो शिविर का बुधवार को समापन हो गया। कालेज के प्रबंधक जेपी उपाध्याय द्वारा एनएसएस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डा. राजेश रंजन, शशिकांत पांडेय, यशवंत यादव, राजेश श्रीवास्तव, उमेश श्रीवास्तव, मंगला यादव, अनिल चौबे आदि उपस्थित थे।