{"_id":"598ca7164f1c1b012d8b468f","slug":"181502390038-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से अनुदेशक और शिक्षामित्र घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से अनुदेशक और शिक्षामित्र घायल
Updated Fri, 11 Aug 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेंहनगर (ब्यूरो)। स्थानीय कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप के पास गुरुवार की शाम अनियंत्रित डीसीएम की टक्कर से बाइक सवार अनुदेशक और शिक्षामित्र घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी चंदन सिंह (27) पुत्र जयप्रकाश शेर्रापुर माध्यमिक विद्यालय पर अनुदेशक के पद पर और सीमा सिंह (26) पत्नी धर्मेंद्र सिंह तरवां थाना क्षेत्र के परमानपुर गांव में स्थित सरकारी स्कूल पर शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। दोनों लोग एक गांव के हैं। इसलिए एक ही बाइक पर सवार होकर रोज स्कूल जाते और आते हैं। गुरुवार की शाम दोनों अपने-अपने स्कूल से एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। रास्ते में मेंहनगर कस्बे में स्थित पेट्रोल पंप के समीप इनकी बाइक में अनियंत्रित डीसीएम से बाइक में टक्कर लग जाने से दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से इन्हें सीएचसी मेंहनगर में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।