{"_id":"5ad4e7f54f1c1b390a8b4ebc","slug":"171523902453-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जांच प्रभावित करने के लिए उठ रही अधिकारी बदलने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जांच प्रभावित करने के लिए उठ रही अधिकारी बदलने की मांग
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिला संयोजक हरिवंश मिश्रा के नेतृत्व में हिंदूवादी संगठनों का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को जिलाधिकारी से मिला। टीम ने पत्रक सौंप कर कस्तूरबा गांधी में हुए घोटाले की जांच प्रभावित करने से रोके जाने और जिला महिला अस्पताल में व्यवस्था दुर्व्यवस्थाओं को भी दूर करने की मांग की।
हरिवंश मिश्रा ने जिलाधिकारी ने आरोप लगाया कि कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में सामानों की हुई खरीद में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी शशिकुमार ने भारी धांधली की है। जिन सामानों की खरीद टेंडर से होनी थी उन्हें कोटेशन से खरीद कर सरकारी धन का बंदरबाट किया गया। पूर्व जिलाधिकारी ने टीम बनाकर उसे जांच सौंपी। जांच को प्रभावित करने के लिए कुछ लोग जांच अधिकारी पर आरोप लगा कर उन्हें हटाने की मांग कर रहे है। इतना ही नहीं जिला महिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्थाओं के खिलाफ हिन्दूवादी संगठनों द्वारा किए गए एक अप्रैल के प्रदर्शन के बाद एसडीएम ने एक सप्ताह में व्यवस्था सुधारने का वादा किया था। लेकिन दो सप्ताह से अधिक का समय बीत गया लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं दिख रहा है। जिलाधिकारी ने दोनों ही मामलों के लिए आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में रूद्र पांडेय, अरूण सिंह, रामसकल चौहान, कुसुमलता, किरण, पूनम भारती, बिहारी, संगीता, उषा देवी, सौरभ गुप्ता, दिनेश, विपुल, शशिंकात आदि शामिल रहे।