{"_id":"5abfd0d74f1c1bc0618b4cfb","slug":"171522520279-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्टसर्किट से मची तबाही, 26 बीघा गेहूं जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्टसर्किट से मची तबाही, 26 बीघा गेहूं जला
Updated Sat, 31 Mar 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़। शार्ट सर्किट से शनिवार को कप्तानगंज थाने के भगवानपुर, निजामाबाद थाने के फैजुल्लापुर और गंभीरपुर थाने के रानीपुर रजमो गांव में आग लग गई। इसमें किसानों का करीब 26 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया।
बिंद्राबाजार संवाददाता के अनुसार गंभीरपुर थाने के रानीपुर रजमो गांव में शनिवार की दोपहर शार्टसर्किट से निकली चिंगारी से गांव के नौ किसानों का करीब 15 बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। पीड़ित किसानों में मेवालाल सिंह का दो बीघा, रामजीत सिंह का दो बीघा, इनरु सिंह का ढाई बीघा, मोतीलाल का आठ विस्वा, रामानंद का 15 विस्वा, ब्रह्मानंद का दो बीघा आदि शामिल है। सूचना के बाद भी फायर की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। गांव के लोग ने आग पर काबू पाया। इसी क्रम में कप्तानगंज संवाददाता के मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी उमेश पांडेय और रमेश चंद्र मिश्रा का खेत आपस में सटा हुआ है। इनके खेत के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। शार्टसर्किट से चिंगारी खेत में गिरी और दोनों किसानों का करीब 25 बिस्वा गेहूं राख हो गया। फरिहां संवाददाता के मुताबिक निजामाबाद थाना क्षेत्र के फैजुल्लापुर गांव के सिवान में शनिवार की शाम शार्टसर्किट से गेहूं के खेत में चिंगारी गिरने से आग लग गई। सूचना पर भी फायर की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीण जब तक आग की इस घटना पर काबू पाते कि सात किसानों का करीब दस बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। एसडीएम निजामाबाद बागेश कुमार शुक्ला ने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद स।ंबंधित गांव के लेखपाल को नुकसान का आंकलन करने के लिए भेज दिया गया है।