फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   17 deaths in Mauparasin village one by one, silence in the village

मउपरासिन गांव में एक-एक कर 17 लोगों की हई मौतें, गांव में पसरा सन्नाटा

Mon, 24 May 2021 11:07 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
17 deaths in Mauparasin village one by one, silence in the village
कोरोना की बेकाबू रफ्तार ग्रामीण इलाकों को अपनी जद में लेती जा रही है। हालात ये हैं कि लगातार हो रही मौतों से ग्रामीण दहशत में हैं। पंचायत चुनाव के बाद से हालात और भी बिगड़ गए हैं। तरवां विकास खंड के मउपरासिन गांव में पंचायत चुनाव के बाद कुल 17 लोगों की मौत हो चुकी है। आश्चर्यजनक है कि कोरोना जैसे लक्षण होने के बावजूद ज्यादातर लोग जांच कराने से बच रहे हैं। वहीं 13 दिनों के अंदर एक ही घर के तीन सदस्यों की मौत से पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। गांव की आबादी लगभग 4500 है। यहां के लोग बुखार, खांसी व सांस की तकलीफ से पीड़ित हैं। गांव के ही एक जूनियर हाईस्कूल की अध्यापिका सावित्री देवी के परिजनों ने बताया कि इनकों गैस की दिक्कत हुई और अटैक आ गया था जिससे उनकी मौत हो गई। वहीं 58 वर्षीय बसंती देवी पत्नी गंगा सागर की मौत आक्सीजन लेवल कम होने से हो गई। इसके पांच दिन बाद ही गंगा सागर को भी बुखार आने लगा। उनको कोविड हॉस्पिटल बीएचयू में भर्ती कराया गया जहां उनकी मृत्यु हो गई। वह रेलवे में इंजीनियर थे। वहीं बुखार आने से 40 वर्षीय तेजबहादुर की मृत्यु हो गई। इन मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही गया, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव नहीं पहुंची। जबकि गांव के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed