{"_id":"5c17ec1cbdec2256ab4fc040","slug":"161545071644-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और ओडीएफ पर हुई कार्यशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और ओडीएफ पर हुई कार्यशाला
Updated Tue, 18 Dec 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज। पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत कटघर लालगंज के हनुमानगढ़ी स्थित टाउन एरिया सभागार में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और ओडीएफ पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया। कार्यशाला में लोगों को खुले में शौच जाने से होने वाली बिमारियों से अवगत कराया गया।
अधिशासी अधिकारी रामबचन यादव ने ठोस अपशिष्ट और ओडीएफ के बारे में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि खुले में शौच से क्या नुकसान है, स्वच्छता क्यों आवश्यक है, घर से निकले अपशिष्ट को किस प्रकार बाहर निकाल कर अलग अलग रखा जाए। चेयरमैन विजय सोनकर ने खुले में शौच से हो रही बीमारियों के बारे में विस्तृत चर्चा की और कहा कि लालगंज एक आदर्श नगर पंचायत है। हम स्वच्छता एवं ओडीएफ को लेकर काफी गंभीर हैं। किसी भी हालत में हमें खुले में शौच से मुक्ति पानी है और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपस्थित डा. मनोज के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम ने उपस्थित समस्त कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां वितरित की। इस अवसर पर ओमप्रकाश लाल श्रीवास्तव, अनूप कुमार, चंद्रमणि आदि उपस्थित रहे।