{"_id":"5ad4e7fa4f1c1b350a8b4d62","slug":"161523902458-azamgarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से 38 बीघा गेहूं जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से 38 बीघा गेहूं जलकर राख
Updated Mon, 16 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। जहानागंज थाना क्षेत्र के भुजहीं, शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर और दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव में सोमवार की सुबह शार्टसर्किट से आग लगने से 38 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। आग में जलकर ट्रैक्टर ट्राली भी क्षतिग्रस्त हो गई।
जहानागंज संवाददाता के मुताबिक भुजहीं गांव निवासी विनोद सिंह के खेत के ऊपर से बिजली का जर्जर तार गुजरता है। सोमवार की दोपहर शार्ट सर्किट होने से निकली चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई। जानकारी होने पर गांव के लोग आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना देने के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। गाड़ी तब पहुंची जब लोग आग पर काबू पा लिए थे। आग लगने से विनोद सिंह का पांच बीघा, फेंकू मिश्रा का दो बीघा, गुडडू सिंह का दस बीघा, भूषण मास्टर का दो बीघा, अभिमन्यु सिंह का एक बीघा, अवधेश चौबे का तीन बीघा, रघुवंश सिंह का पांच बीघा, राम नवल सिंह का चार बीघा, अजय सिंह का चार बीघा गेहूं जलकर नष्ट हो गया। इस दौरान मंगरू सिंह की मशीन उसी सिवान में फसल काट रही थी और ट्रैक्टर टाली सहित खेत में खड़ी थी। आग की चपेट में आने से ट्रैक्टर ट्राली जलकर नष्ट हो गई।
इसीक्रम में बलरामपुर संवाददाता के मुताबिक शहर कोतवाली क्षेत्र के बद्दोपुर गांव निवासी संतोष कुमार के गेहूं के खेत में सोमवार की सुबह शार्टसर्किट से आग लग गई। लोग जब तक इस घटना पर काबू पाते कि करीब दो बीघा गेहूं जलकर राख हो गया। वहीं अंबारी संवाददाता के अनुसार दीदारगंज थाना क्षेत्र के राजापुर गांव निवासी विजय बहादुर सोमवार की सुबह दस बजे ट्रैक्टर ट्राली पर गेहूं का बोझ लादकर घर ले जा रहे थे। रास्ते में ट्रैक्टर ट्राली पर लदा गेहूं विद्युत तार से स्पर्श करने से ट्राली में आग लग गई। ट्राली सहित उस पर लदा गेहूं जलकर राख हो गया।