{"_id":"5cffef7fbdec2207786bb35d","slug":"15602768549-azamgarh-news34","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला उत्पीड़न पर लगाम सरकार की पहली प्राथमिकता: स्वाती सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला उत्पीड़न पर लगाम सरकार की पहली प्राथमिकता: स्वाती सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। महिला उत्पीड़न की घटनाओं पर लगाम लगाना सरकार की पहली प्राथमिकता है। महिलाओं व किशोरों के साथ होने वाली हर घटना को मुख्यमंत्री स्वयं संज्ञान में लेते हैं। ये बातें प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभारी स्वाती सिंह ने मंगलवार को मीडिया से रूबरू होते हुए कहीं। मंगलवार को वो नव निर्मित कार्यालय अधिशासी अभियंता बाढ़ का लोकार्पण करने आई थीं।
शारदा तिराहा पर नवनिर्मित बाढ़ खंड कार्यालय का राज्यमंत्री स्वाती सिंह ने फीता काट कर लोकार्पण किया। उन्होंने अभियंता कक्ष में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने मातहतों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उन्होंने पूरे भवन का निरीक्षण किया और जहां कहीं भी कमियां पाईं उसे व्यवस्थित कराने का निर्देश दिया। कुछ कमरों में अभी दरवाजा नहीं लगा हुआ था, जिस पर मंत्री ने दरवाजा न लगने का कारण पूछा। विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस कार्य को पूरा करा लिया जाएगा। 295 लाख से निर्मित इस कार्यालय में ही बाढ़ खंड के सभी खंडों के कार्यालय रहेंगे। लोकार्पण अवसर पर अशोक कुुमार सिंह मुख्य अभियंता गंडक गोरखपुर, अधीक्षण अभियंता ड्रेनेज खंड बलिया, अधिशासी अभियंता आजमगढ़ दीपक कुमार, बलिया वीरेंद्र सिंह, डीके पासवान, सहायक अभियंता कृष्ण कुमार, जेई विजय कुमार, जयधर वर्मा, भाजपा जिलाध्क्ष जयनाथ सिंह, सूरज प्रकाश श्रीवास्तव समेत बाढ़ खंड के सभी अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।