{"_id":"5ce6e94dbdec2207476e353f","slug":"15586369281-azamgarh-news14","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने जनता का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा के राष्ट्रीय महासचिव ने जनता का जताया आभार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। मोदी की प्रचंड लहर जहां प्रदेश में सपा, बसपा और रालोद को विशेष सफलता नहीं मिली। वहीं यह गठबंधन जनपद की दोनों लोकसभा सीटों आजमगढ़ और लालगंज में सफलता हासिल करने में कामयाब रहा। इस जीत के लिए सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव और बसपा की विजयी प्रत्याशी संगीता आजाद ने जनता का आभार जताया और इस जीत को जनता की जीत बताया।
सपा के राष्ट्रीय महासचिव बलराम यादव ने कहा कि कठिन समय में जनपद की महान जनता ने गठबंधन पर विश्वास जताया। यह जनता का प्रेम है जो उसने सपा सुप्रीमो को भारी भरकम जीत दिलाई। हम इसके लिए जनता के दिल से आभारी है। जिस प्रकार जनता ने हमें प्रेम दिया है हम उसकी उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। वहीं लालगंज संसदीय सीट से विजयी बसपा प्रत्याशी संगीता आजाद ने कहा कि यह जीत संगठन और सपा व बसपा के कार्यकर्ताओं की जीत है। इसके साथ लालगंज लोकसभा क्षेत्र की जनता को इसका श्रेय जाता है। पांच प्राथमिकता है। जिसमें पहली है बालिकाओं के लिए उच्च तकनिकी और व्यावसायिक शिक्षा का प्रबंध, दूसरा किसान, बेरोजगार और व्यवसायी वर्ग की समस्या को सदन में उठाना और उनका समाधान करना। तीसरा रोजगार के नए अवसर पैदा करना, चौथा दबे कुचले और आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग की आवाज को उठाना और उनके लिए कार्य करना, पांचवां लोकसभा क्षेत्र लालगंज आजादी के बाद से विकास के मुहाने तक नहीं पहुंच पाया जिसके लिए रातदिन एक करके इसे विकसित लोकसभा क्षेत्र बनाना है।