फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   आजमगढ़ महोत्सव 2018 में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

आजमगढ़ महोत्सव 2018 में कलाकारों ने बिखेरा जलवा

Fri, 13 Apr 2018 11:35 PM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
आजमगढ़ महोत्सव 2018 में कलाकारों ने बिखेरा जलवा
आजमगढ़। आजमगढ़ महोत्सव 2018 का आयोजन लखनऊ में किया गया है। शुक्रवार को हरिहरपुर घराने के कलाकारों ने अपनी प्रतिभा से लोगों को जनपद की माटी से रूबरू कराया। हर कोई इन कलाकारों के गायकी का कायल हो गया।
विज्ञापन

महोत्सव के दूसरे दिन का शुभारंभ पर्यटन विकास मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने किया। इसके बाद सर्वप्रथम हरिहरपुर घराना के युवा कलाकार अजय मिश्र, अंजनि मिश्र, गरूण मिश्र द्वारा राग पूरिया धनाश्री तीन ताल में बंदिश पायल की झंकार और राग मिश्र पहाड़ी में दादरा बोल ना जाओ वाही नगरिया श्याम, ददरा तोरी नैना तो लागे कटार सजनी सुनाकर श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। विरेंद्र मिश्र हारमोनियम, सूरज मिश्रा ने तबला पर संगत किया। इसके बाद हरिहरपुर घराना के बाल कलाकारों ने भी अपनी कला के माध्यम से लोगों को झूमने के लिए विवश कर दिया। कार्यक्रम के अंत में ताल मात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित शंभू नाथ मिश्र, मोहन मिश्र, सूरज मिश्र, गौरीशंकर म्श्रि, सत्यम मिश्र, अभिनंदन मिश्र, आकाश मिश्र, आलोक मिश्र ने अपनी जुगलबंदी से सभी को हैरान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed